फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Name plate campaign for daughters started from Haryana, adopted by eight states.

Chandigarh News: हरियाणा से शुरू हुए बेटियों के नाम नेमप्लेट अभियान को आठ राज्यों ने अपनाया

Sat, 09 Mar 2024 08:05 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2024 08:05 PM IST
विज्ञापन
Name plate campaign for daughters started from Haryana, adopted by eight states.
महिला सप्ताह के उपलक्ष्य में एक सप्ताह में 5000 प्लेट लगाई
विज्ञापन

चंडीगढ़। बेटियों को पिता की संपत्ति में अधिकार दिलवाने के लिए अभियान के तहत सेल्फी विद डॉटर फाउंडेशन की ओर से हरियाणा समेत कई राज्यों में अब तक 50 हजार घरों के बाहर बेटियों के नाम की प्लेट लगाई जा चुकी है। महिला दिवस पर एक सप्ताह में प्रदेश के पांच हजार घरों के आगे बेटियों के नाम की प्लेट लगाई गई। फाउंडेशन संस्थापक सुनील जागलान ने बताया कि छह जुलाई, 2015 को जींद के गांव बीबीपुर से उन्होंने यह अभियान अपनी बेटी नंदिनी के नाम की प्लेट लगाकर शुरू किया था। उन्होंने कहा कि घरों की पहचान वर्मा या शर्मा निवास की बजाए बेटियों के नाम से होने लगी है। नूंह जिले के गांव किरूरी व भूतलाका देश के पहले ऐसे गांव हैं, जहां के सभी घरों के आगे बेटियों के नाम की प्लेट लगाई गई है। इसी प्रकार हिसार के गांव सिंघवा राघो, गुरुग्राम के गांव अलीपुर आदि में भी यह अभियान पूरा हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed