ब्लैक मनी लिस्ट में नाम आते ही भड़कीं परनीत कौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के एक अखबार में जारी की गई विदेशों में काला धन रखने वालों की सूची में नाम आने पर विधायक परनीत कौर भड़क गई हैं।
मामले में परनीत कौर ने सोमवार को अपना बचाव करते हुए कहा है कि उनका कभी भी किसी विदेशी बैंक में खाता नहीं रहा है। वह पहले भी इस बारे में मीडिया की ओर से सफाई मांगने पर विदेशी खाते होने की बात से इनकार कर चुकी हैं।
फिर पता नहीं क्यों बार-बार उनसे पूछा जाता है। परनीत कौर ने कहा कि यह सब उनके खिलाफ राजनीतिक साजिश है। उनका कभी भी विदेशी खाता नहीं रहा है। उन पर पहले भी कई बार इस तरह के आरोप लगाए जाते रहे हैं, जिस बारे में वह सफाई दे चुकी हैं कि ऐसा कुछ नहीं है। फिर उनसे यह सब बार-बार क्यों पूछा जा रहा है।
राजनीतिक विरोधियों को मौका मिला
उधर, काला धन रखने वालों की सूची में परनीत कौर के शामिल होने की खबरों के बाद उनके राजनीतिक विरोधियों को मौका मिल गया है। हालांकि अभी कोई खुल कर सामने नहीं आया है, लेकिन इससे शहर में राजनीतिक माहौल तो फिलहाल गर्मा ही गया है।
गौरतलब है कि दिल्ली के एक अखबारकी ओर से स्विट्जरलैंड के एचएसबीसी बैंक में काला धन रखने वाले 1195 भारतीय लोगों के नामों का खुलासा किया गया है।
सूची में पूर्व केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री एवं पटियाला शहरी हलके की मौजूदा विधायक परनीत कौर का नाम भी शामिल है। इससे पहले भी विदेश में काला धन रखने वालों में कई बार उनका नाम उछल चुका है।