{"_id":"649d224d57a8ad2afc0c4027","slug":"namaz-on-eid-ul-azha-in-chandigarh-2023-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh: हजारों लोगों ने अदा की ईद-उल-अजहा की नमाज, दुआओं के लिए उठे हजारों हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh: हजारों लोगों ने अदा की ईद-उल-अजहा की नमाज, दुआओं के लिए उठे हजारों हाथ
Thu, 29 Jun 2023 11:49 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 29 Jun 2023 11:49 AM IST
सार
मुफ्ती मोहम्मद अनस कासमी ने कहा कि ईद उल अजहा का पैगाम और मुख्य उद्देश्य यह है कि अपने परवरदिगार की आज्ञाकारिता, वफादारी और बंदगी के लिए अपनी इच्छाओं को बलिदान देने के लिए इंसान को हर वक्त तैयार रहना चाहिए।
विज्ञापन
चंडीगढ़ में ईद पर नमाज अदा करते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंडीगढ़ में हजारों लोगों ने गुरुवार को ईद उल अजहा की नमाज अदा की। सेक्टर 20 के जामा मस्जिद और सेक्टर 26 के नूरानी मस्जिद के अलावा सभी मस्जिदों में ईद उल अजहा की नमाज अदा की गई। नमाज से पहले जामा मस्जिद के इमाम मौलाना अजमल खान, नूरानी मस्जिद के ईमान मुफ्ती मोहम्मद अनस कासमी ने उपस्थित लोगों को ईद उल अजहा के महत्व के बारे में बताया।
विज्ञापन
मुफ्ती मोहम्मद अनस कासमी ने कहा कि ईद उल अजहा का पैगाम और मुख्य उद्देश्य यह है कि अपने परवरदिगार की आज्ञाकारिता, वफादारी और बंदगी के लिए अपनी इच्छाओं को बलिदान देने के लिए इंसान को हर वक्त तैयार रहना चाहिए। कासमी ने कहा कि जिस तरह से आज मुल्क में भाईचारा, अमन और शांति के लिए दुआएं मांगी गई हैं ऐसी हर रोज मांगी जाएं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: सिर्फ मां ही ऐसा कर सकती: बेटे ने बेरहमी से पीटा फिर भी बुजुर्ग नहीं करवाना चाहती कानूनी कार्रवाई
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मोहब्बत की सदाएं हमेशा गूंजती रहे। जामा मस्जिद के इमाम व खतीब मौलाना अजमल खान ने कहा कि यह त्योहार त्याग और समर्पण का है। देश और इंसानियत के लिए कुर्बानी देने को हमेशा तैयार रहना चाहिए। देश जब भी बुलाए तो हमेशा तैयार रहना चाहिए।
सेक्टर 20 के जामा मस्जिद और सेक्टर 26 के नूरानी मस्जिद के अलावा मोहम्मदी मस्जिद मनीमाजरा, मदीना मस्जिद सेक्टर 29, मस्जिद सेक्टर 31, सेक्टर 25 कब्रिस्तान, ईदगाह सेक्टर 45 बुड़ैल, मलोया मदर, मोहम्मदी मस्जिद मलोया में ईद उल अजहा की नमाज अदा की गई।