फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   nagar nigam now applying mohali model of Cleaning Systems.

मोहाली का सफाई सिस्टम अब चंडीगढ़ में होगा लागू

Sat, 30 Jul 2016 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Updated Sat, 30 Jul 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
nagar nigam now applying mohali model of Cleaning Systems.
सफाई अभियान - फोटो : demo
चंडीगढ़ में अब मोहाली की सफाई व्यवस्था का सिस्टम लागू होगा। शुक्रवार को सदन की बैठक में मोहाली का मॉडल लागू करने का निर्णय लिया गया। इस पूरे सिस्टम का डिजिटाइजेशन होगा। शहरी विकास मंत्रालय ने भी इस मॉडल को मंजूर किया है। 
विज्ञापन


ज्वाइंट कमिश्नर राजीव गुप्ता ने सदन में बताया कि इसके तहत एक सेंट्रल कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। सुबह सफाई से पहले की फोटो सेनिटेशन इंस्पेक्टर भेजेगा। सफाई के बाद फिर से फोटो भेजी जाएगी। सदन की बैठक में निर्णय लिया गया है कि वी-6 रोड पर मैनुअल सिस्टम ही लागू होगा। जबकि प्रमुख सड़कों पर नया सिस्टम लगेगा। मेयर अरुण सूद ने कहा कि कई बार आरोप लगते हैं कि सफाई कर्मचारी अधिकारियों के घरों में काम करते हैं। नए सिस्टम से वह दिक्कत भी दूर हो जाएगी। उन्होंने बताया कि इससे कर्मचारी भी कम लगेंगे, जबकि जो पहले से सफाई कर्मचारी हैं, उन्हें निकाला नहीं जाएगा। नए सिस्टम के तहत रोड बर्म को टर्शरी वाटर के साथ धोया भी जाएगा।
विज्ञापन


ठेका कर्मी दो माह के लिए एक्सटेंड
सदन की बैठक में ठेके पर रखे जाने वाले एक हजार सफाई कर्मचारियों को एक्सटेंशन देने का एजेंडा आया। लेकिन कुछ पार्षदों ने इसका विरोध किया कि बार बार एक्सटेंशन देने का प्रस्ताव क्यों आ रहा है। इसका टेंडर क्यों नहीं निकाला जा रहा। इस पर ज्वाइंट कमिश्नर ने कहा कि अब नए डीसी रेट लागू हो गए हैं। इसलिए उन्हें शामिल करके नया एजेंडा तैयार करना है। इसके बाद दो माह के लिए एक्सटेंशन का प्रस्ताव पास हुआ। यह एक हजार कर्मचारी शहर में लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निगम में तगड़ा गोरखधंधा : सुरेंद्र 
सदन में मनोनीत पार्षद सुरेंद्र बहगा ने इस प्रस्ताव पर चर्चा करते हुए कहा कि सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार आउटसोर्स कर्मचारियों के ठेके पर ही है। कई ठेके तो सात सात बार एक्सटेंशन के लिए आए हैं। नगर निगम में यह तगड़ा गोरखधंधा चल रहा है। जबकि सदन में बसपा पार्षद जन्नत जहां ने अपने हल्लोमाजरा के वार्ड में 40 की जगह 30 सफाई कर्मचारी लगाने का विरोध जाहिर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed