{"_id":"5edcd3998ebc3ee0a301a6ac","slug":"nabha-police-cut-the-challan-of-sidhu-moosewala-s-vehicle","type":"story","status":"publish","title_hn":"जो मूसेवाला दो जिलों की पुलिस का 'वांछित' है, उसे नाभा पुलिस ने चालान काट वापस भेज दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जो मूसेवाला दो जिलों की पुलिस का 'वांछित' है, उसे नाभा पुलिस ने चालान काट वापस भेज दिया
Sun, 07 Jun 2020 05:19 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 07 Jun 2020 05:19 PM IST
विज्ञापन
चालान कटने के बाद कागजी कार्रवाई पूरी करता गायक सिद्धू मूसेवाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने गानों में हिंसा और हथियारों का इस्तेमाल करने वाला पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला शनिवार को एक बार फिर से नए विवाद में उस समय फंस गया, जब नाभा में बौडां गेट के पास चौक में पुलिस नाके दौरान उसकी गाड़ियों को रोक कर शीशों पर काली फिल्में चढ़ी होने के कारण उसका चालान कर दिया। बाद में ट्रैफिक पुलिस मूसेवाला को डीएसपी पास ले गई, जहां उसका चालान काट कर भेज दिया गया।
विज्ञापन
दरअसल, सिद्धू मूसेवाला शनिवार को नाभा के बौड़ां गेट पास चौक से गुजर रहा था। वह खुद रेंज रोवर्स गाड़ी चला रहा था, जबकि साथ में एक स्कार्पियो गाड़ी भी थी, जिसे कोई और चला रहा था। इसी बीच वहां थाना कोतवाली नाभा के इंचार्ज सरबजीत सिंह चीमा की अगुवाई में ट्रैफिक पुलिस ने नाका लगा रखा था।
विज्ञापन
मूसेवाला की रेंज रोवर्स व स्कार्पियों दोनों ही गाड़ियों के शीशों पर काली फिल्में चढ़ी थीं, जबकि हाईकोर्ट ने शीशों पर काली फिल्में लगाने पर रोक लगा रखी है। इस कारण नाके पर मूसेवाला को रोक कर उसका चालान कर दिया गया। इसके बाद पुलिस की ओर से मूसेवाला को डीएसपी दफ्तर ले जाया गया। वहां पर मूसेवाला का चालान काटकर उसे भेज दिया गया।
विज्ञापन
पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल
वैसे आमतौर पर जब नाके पर किसी व्यक्ति को कार के शीशों पर काली फिल्में चढ़ाए पकड़ा जाता है, तो फिल्में मौके पर ही उतार ली जाती हैं। साथ ही गाड़ी को भी कब्जे में लेकर थाने ले जाया जाता है। सिद्धू मूसेवाला की रेंज रोवर्स के शीशों से काली फिल्में नहीं उतारी गईं।
गिरफ्तारी न होने पर भी उठी अंगुलियां
साथ ही सिद्धू मूसेवाला को गिरफ्तार न किए जाने को लेकर भी पुलिस पर अंगुलियां उठ रही हैं। पिछले दिनों संगरूर और बरनाला के थाना धनौला में मूसेवाला समेत पुलिस अधिकारियों पर पर्चा दर्ज किया गया था। दरअसल, इन सभी ने कर्फ्यू दौरान एके 47 साथ फायरिंग की थी। इसका वीडियो वायरल हो गया था, इस मामले में मूसेवाला वर्तमान में वांछित है। फिर भी नाभा पुलिस ने उसे गिरफ्तार नहीं किया। इस संबंधी अमर उजाला ने नाभा के डीएसपी राजेश छिब्बड़ से बात की तो उन्होंने कहा कि मूसेवाला के खिलाफ केस संगरूर व बरनाला पुलिस ने दर्ज किया है, इसलिए जो भी कार्रवाई करेगी, उन जिलों की पुलिस करेगी।