{"_id":"58e0e25e4f1c1b3a465b4020","slug":"nabha-jail-break-fourt-accused-amandeep-singh-dhothian-arrested-from-jalandhar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नाभा जेल ब्रेक: पुलिस के हत्थे चढ़ा चौथा आरोपी, पूछताछ में चौंकाने वाले खलासे हुए ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाभा जेल ब्रेक: पुलिस के हत्थे चढ़ा चौथा आरोपी, पूछताछ में चौंकाने वाले खलासे हुए
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
Updated Mon, 03 Apr 2017 09:12 AM IST
विज्ञापन
नाभा जेल ब्रेक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाभा जेल ब्रेक कर फरार होने वाले एक और आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया है। वहीं उससे काफी असलहा बरामद हुआ और पूछताछ में बड़े खुलासे हुए। जालंधर की स्थानीय कमिश्नरेट पुलिस ने नाभा जेल ब्रेक कर फरार होने वाले अमन ढोटिया को पीएपी के पास से गिरफ्तार किया। वह विक्की गौंडर का साथी था। ढोटिया एक वारदात को अंजाम देने की फिराक में था कि पुलिस के हत्थे चढ़ गया।
उसके पास से एक देसी पिस्तौल, एक मैगजीन, 7 कारतूस, पांच हजार रुपये और मोबाइल बरामद हुए हैं। उस पर पांच लाख रुपये का इनाम था। यह इनाम उस शख्स को दिया जाएगा, जिसने अमन के बारे पुलिस को जानकारी मुहैया करवाई थी। कमिश्नर अर्पित शुक्ला, डीसीपी नवजोत सिंह माहल, एसीपी मनप्रीत सिंह ढिल्लों ने रविवार को प्रेसवार्ता में बताया कि पुलिस टीम को जानकारी मिली थी कि जालंधर में एक गैंगस्टर घूम रहा है।
वह किसी व्यक्ति का अपहरण कर फिरौती लेने की योजना बना रहा है। इसके बाद एसीपी मनप्रीत सिंह ढिल्लों ने नाकेबंदी करवा दी। इस दौरान पीएपी चौक से पैदल जा रहे तरनतारन निवासी अमन ढोटिया की तलाशी ली गई तो उसके पास से हथियार बरामद किए गए।

अमन पर 27 केस दर्ज हो चुके हैं अब तक
नाभा जेल ब्रेक
आरोपी अमन ढोटिया 27 नवंबर 2016 को सूबे की हाई सिक्योरिटी जेल से फरार हो गया था। उसके साथ विक्की गौंडर, नीटा दियोल, गुरप्रीत सेखों, आतंकी हरमिंदर मिंटू और बाबा कश्मीरा भी फरार हो गए थे।
अमन पर कुल 27 केस दर्ज हैं और उसने ही जेल ब्रेक करने के दौरान गोली चलाकर नाभा जेल का ताला तोड़ा था और सभी साथियों के साथ फरार हो गया था। अमन को जेल में रिवाल्वर प्रेमा लहौरिया ने पहुंचाया था, जिसने जालंधर में नेशनल हाईवे पर सुक्खा काहलवां की पुलिस कस्टडी में हत्या की थी।
पुलिस कमिश्नर अर्पित शुक्ला का कहना है कि जिन अधिकारियों ने अमन को पकड़ने में अहम भूमिका अदा की, उनको इनाम दिया जाएगा।