फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   muslim protest against statement of hindu mahasabha

हजरत मुहम्मद के खिलाफ टिप्पणी पर मुस्लिमों का प्रदर्शन

Fri, 04 Dec 2015 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब) Updated Fri, 04 Dec 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
muslim protest against statement of hindu mahasabha

लखनऊ में हिन्दू महासभा के कमलेश तिवारी की ओर से पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मुहम्मद सल्लाहु अलैहीवसलम की शान के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणी से मुसलमानों में रोष है।

विज्ञापन


शुक्रवार को ऐतिहासिक जामा मस्जिद के बाहर फील्ड गंज चौक में जुम्मे की नमाज के बाद मुसलमानों ने रोष प्रदर्शन कर तिवारी का पुतला फूंका।

इस मौके पर मजलिस अहरार इस्लाम पार्टी की ओर से राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के नाम एक ज्ञापन भेजा गया। शाही इमाम पंजाब मौलाना हबीब-उर-रहमान सानी ने कहा कि प्यारे नबी हजरत मुहम्मद सल्लाहु अलैहीवसलम पूरी इंसानियत के लिए रहमत है।
विज्ञापन


उस पवित्र हस्ती पर टिप्पणी करना इंसानियत के लिए शर्म की बात है। इस मौके पर नायब शाही इमाम मौलाना उस्मान रहमानी, गुलाम हसन कैसर, मुफ्ती जमालुद्दीन, मुफ्ती सदाम, कारी मोहतरम, शाह नवाज, बाबुल खान, अंजुम, सिकंदर अली, बबलू खान, आजाद अली, मुहम्मद साबर, मुहम्मद साकर, अकरम अली, मुहम्मद जिशान और शाही इमाम के मुख्य सचिव मुहम्मद मुस्तकीम मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed