{"_id":"04aa5b67a02a57ab03f6adba50df2e4a","slug":"music-release-of-punjabi-singar-babal-roy","type":"story","status":"publish","title_hn":"इसे सुनेंगे तो याद आ जाएगी 'गर्लफ्रैंड'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इसे सुनेंगे तो याद आ जाएगी 'गर्लफ्रैंड'
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 11 Feb 2014 12:26 AM IST
विज्ञापन
मेरी एलबम सुनकर सभी को गर्लफ्रैंड याद आ जाएगी। यह बात पंजाबी सिंगर बब्बल राय ने सोमवार को चोकोडेट सेक्टर-36 में अपनी नई एलबम 'गर्लफ्रैंड'रिलीज करते हुए कही।
विज्ञापन
एलबम का एक गाना ‘कल्ले कल्ले तारे उत्ते अंबर में सारे उत्ते’ पहले ही हिट हो चुका है। गायक बब्बल राय ने कहा की यह उनकी दूसरी एलबम है।
इससे पहले उनकी एलबम 2009 में ‘द लास्ट चैप्टर’ आई थी, जिसके बाद वह आस्ट्रेलिया चले गए थे। आस्ट्रेलिया से लौटकर दोबारा इस एलबम के साथ वापसी की है।
इस एलबम में 8 गाने हैं, जिसमें से पांच बब्बल राय ने और तीन गाने अमन रंधावा, गद्धा ग्रेवाल और अब्बी एफजीके ने लिखे है।
स्पीड रिकार्ड के बैनर तले एलबम को रिलीज किया जा रहा है। इस मौके पर कंपनी के डायरेक्टर दिनेश सूद और सतविंद्र सिंह सोनू मौजूद थे। बब्बल राय ने बताया जल्द ही इस एलबम को आस्ट्रेलिया में भी रिलीज किया जाएगा।
विज्ञापन