{"_id":"5db90fd88ebc3e01431c28e4","slug":"museum-a-room-in-captain-amrinder-singh-farm-house-dedicated-to-2-sikh-regiment","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एक कमरे में बना, पर किसी म्यूजियम से कम नहीं, सिख रेजीमेंट की बहादुरी के किस्से देखने आएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक कमरे में बना, पर किसी म्यूजियम से कम नहीं, सिख रेजीमेंट की बहादुरी के किस्से देखने आएं
Wed, 30 Oct 2019 10:09 AM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Wed, 30 Oct 2019 10:09 AM IST
विज्ञापन
2 सिख रेजीमेंट के सदस्य
- फोटो : अमर उजाला
दीवारें उनकी बहादुरी की गाथा कहती हैं। सुनहरी तख्ती उनकी शान की गवाही भरती है। एक कमरे में बना, पर म्यूजियम की झलक पेश करता है। वास्तव में यह कमरा पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने 2-सिख रेजीमेंट, जिसके साथ उनका अटूट नाता है, की बहादुरी को समर्पित किया है।
इसमें रहते हुए उनके परिवार की तीन पीढ़ियों ने शानदार सेवाएं दी हैं। मोहाली के गांव सिसवां में हरे-भरे वातावरण के बीच में बने मुख्यमंत्री के फार्म हाउस का यह कमरा सिख रेजीमेंट के साहस की कहानी बेहद खूबसूरत ढंग से पेश करता है। मुख्यमंत्री से पहले उनके पिता और दादा जी भी सिख रेजीमेंट का हिस्सा रह चुके हैं।
रेजीमेंट के 10 वीर चक्र और 2 परमवीर चक्र विजेताओं के चित्र इस 2-सिख रेजीमेंट को समर्पित कमरे की दीवारों का श्रृंगार हैं। स्थानीय कलाकार कुलदीप द्वारा तैयार किये गए यह चित्र उन शूरवीरों की सेना के इतिहास में छोड़ी विलक्षण पहचान की बाकमाल पेशकारी करती हैं।

Trending Videos
रेजीमेंट के कुछ और जवान भी मौजूद रहे
पूरा कमरा रेजीमेंट के गौरवमयी इतिहास से लबालब है, जिसे कैप्टन जैसी शख्सियतें अपने ढंग से जीवित रख रही हैं। इस कमरे ने 2-सिख रेजीमेंट के मोटो ‘निश्चय करि अपुनी जीत करों’ की उस समय पर गवाही भरी, जब मुख्यमंत्री ने अपनी समकालीन रेजीमेंट के अफसरों को उनकी पत्नियों समेत रात के खाने पर बुलाया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अपनी रेजीमेंट के जवानों के साथ समय व्यतीत करना उन्हें बहुत पसंद है और उन्हीं यादों से भरे इस कमरे में उनके साथ होना खास है। 2-सिख रेजीमेंट के जवानों के साथ समय बिताने पर वह बहुत खुश हैं। इस अवसर पर कर्नल केएस चिब्ब, सीओ 2-सिखज कर्नल सुखविन्दर सिंह लेफ्टिनेंट जनरल एके शर्मा और लेफ्टिनेंट जनरल आरएस सुजलाना उपस्थित थे।