फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Museum, A Room in Captain Amrinder Singh Farm House Dedicated to 2 Sikh Regiment

एक कमरे में बना, पर किसी म्यूजियम से कम नहीं, सिख रेजीमेंट की बहादुरी के किस्से देखने आएं

Wed, 30 Oct 2019 10:09 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Wed, 30 Oct 2019 10:09 AM IST
विज्ञापन
Museum, A Room in Captain Amrinder Singh Farm House Dedicated to 2 Sikh Regiment
2 सिख रेजीमेंट के सदस्य - फोटो : अमर उजाला
दीवारें उनकी बहादुरी की गाथा कहती हैं। सुनहरी तख्ती उनकी शान की गवाही भरती है। एक कमरे में बना, पर म्यूजियम की झलक पेश करता है। वास्तव में यह कमरा पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने 2-सिख रेजीमेंट, जिसके साथ उनका अटूट नाता है, की बहादुरी को समर्पित किया है।
विज्ञापन


इसमें रहते हुए उनके परिवार की तीन पीढ़ियों ने शानदार सेवाएं दी हैं। मोहाली के गांव सिसवां में हरे-भरे वातावरण के बीच में बने मुख्यमंत्री के फार्म हाउस का यह कमरा सिख रेजीमेंट के साहस की कहानी बेहद खूबसूरत ढंग से पेश करता है। मुख्यमंत्री से पहले उनके पिता और दादा जी भी सिख रेजीमेंट का हिस्सा रह चुके हैं।
विज्ञापन


रेजीमेंट के 10 वीर चक्र और 2 परमवीर चक्र विजेताओं के चित्र इस 2-सिख रेजीमेंट को समर्पित कमरे की दीवारों का श्रृंगार हैं। स्थानीय कलाकार कुलदीप द्वारा तैयार किये गए यह चित्र उन शूरवीरों की सेना के इतिहास में छोड़ी विलक्षण पहचान की बाकमाल पेशकारी करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेजीमेंट के कुछ और जवान भी मौजूद रहे

पूरा कमरा रेजीमेंट के गौरवमयी इतिहास से लबालब है, जिसे कैप्टन जैसी शख्सियतें अपने ढंग से जीवित रख रही हैं। इस कमरे ने 2-सिख रेजीमेंट के मोटो ‘निश्चय करि अपुनी जीत करों’ की उस समय पर गवाही भरी, जब मुख्यमंत्री ने अपनी समकालीन रेजीमेंट के अफसरों को उनकी पत्नियों समेत रात के खाने पर बुलाया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अपनी रेजीमेंट के जवानों के साथ समय व्यतीत करना उन्हें बहुत पसंद है और उन्हीं यादों से भरे इस कमरे में उनके साथ होना खास है। 2-सिख रेजीमेंट के जवानों के साथ समय बिताने पर वह बहुत खुश हैं। इस अवसर पर कर्नल केएस चिब्ब, सीओ 2-सिखज कर्नल सुखविन्दर सिंह लेफ्टिनेंट जनरल एके शर्मा और लेफ्टिनेंट जनरल आरएस सुजलाना उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed