{"_id":"57110c394f1c1bf30c4a6ad9","slug":"murthal-gangrape-rohtak-dgp-kp-singh-haryana-voilence-jat-protest-rohtak-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरथल गैंगरेप के गवाह को धमकी पर रोहतक DGP का खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरथल गैंगरेप के गवाह को धमकी पर रोहतक DGP का खुलासा
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Mon, 18 Apr 2016 04:04 PM IST
विज्ञापन
डीजीपी केपी सिंह रोहतक का दौरा करते हुए
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरथल गैंगरेप के गवाह बॉबी जोशी को धमकी मिलने के मामले पर डीजीपी ने कुछ भी बोलने से इंकार करते हुए बड़ी बात कही। उन्होंने कहा कि हमें अभी तक शिकायत नहीं मिली है। जैसे ही लिखित शिकायत मिलेगी, कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि रोहतक के नवनियुक्त डीजीपी केपी सिंह शुक्रवार को रोहतक के दौरे पर थे।
इस दौरान उन्होंने कहा कि पुलिस सुधार के लिए जल्द ही नई रणनीति बनाई जाएगी ताकि जनता का विश्वास बहाल हो सके। पद संभालने के दो दिन बाद ही रोहतक पहुंचे डीजीपी का कैनाल रेस्ट हाउस में पुलिस बल ने सलामी देकर स्वागत किया। सिंह ने जिलेभर के पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक भी की।
पुलिस अधिकारियों को कहा कि लापरवाही किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वारदातों पर अंकुश लगाना और जनता की सुरक्षा करना ही पुलिस की प्राथमिकता होनी चाहिए। केपी सिंह ने कहा कि पद संभालने के बाद से ही उनकी प्राथमिकता पुलिस सुधार पर है।
विज्ञापन
इसलिए वे प्रदेशभर के जिलों का दौरा कर पुलिस अधिकारियों को सुधार व जनता का विश्वास बहाल करने संबंधी विषय पर चर्चा कर रहे हैं। पुलिस लाइन पहुंचकर पुलिस के उच्च अधिकारियों सहित थाना व चौकी प्रभारियों को निर्देश दिए। दो घंटे तक चली बैठक में डीजीपी ने पुलिस अधिकारियों से उनकी समस्या के बारे में भी जानकारी ली। डीजीपी सुबह साढ़े 10 बजे शहर पहुंचे थे।