फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Murder of Mahinderpal Singh Bittu who is In prison accused of murder in Nabha jail

नाभा जेल में बरगाड़ी बेअदबी मामले के आरोपी डेरा प्रेमी की हत्या

Sat, 22 Jun 2019 11:34 PM IST
राजेश सैनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला Published by: राजेश सैनी Updated Sat, 22 Jun 2019 11:34 PM IST
सार

-हत्या के मामले में जेल में सजा काट रहे दो कैदियों ने लोहे के सरिये से हमला कर दिया वारदात को अंजाम 
-अलग सेल में बंद था डेरा प्रेमी, कैसे पहुंचे उस तक कैदी, जेल प्रशासन पर उठे सवाल

विज्ञापन
Murder of Mahinderpal Singh Bittu who is In prison accused of murder in Nabha jail
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : डेमो

विस्तार

नाभा की नई जिला जेल में शनिवार को बरगाड़ी बेअदबी मामले के मुख्य आरोपी डेरा प्रेमी महिंदरपाल सिंह बिट्टू (49) निवासी फरीदकोट की जेल में बंद दो दो अन्य कै दियों न लोहे के सरिये से हमलाकर हत्या कर दी गई। महिंदरपाल सिंह अंडर ट्रायल कैदा था। खबर लिखे जाने तक दोनों आरोपी कैदियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन


जेल के सहायक सुपरिंटेंडेंट अमरजीत भंगू ने बताया कि घटना शाम सवा पांच बजे की है। बरगाड़ी बेअदबी मामले के मुक्य आरोपी महिंदरपाल सिंह का जेल में हत्या के मामले में सजा काट रहे मनिंदर सिंह व गुरसेवक सिंह के साथ झगड़ा हो गया। इसी बीच महिंदर सिंह व गुरसेवक सिंह ने लोहे के सरिये के साथ महिंदरपाल सिंह पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।
विज्ञापन


जेल अधिकारी ने बताया कि दरअसल वर्तमान में जेल में निर्माण का काम चल रहा है। आरोपी कैदियों ने झगड़े के दौरान वहां से सरिये उठा लिए और महिंदर पाल पर हमला कर दिया। जैसे ही जेल प्रशासन को इस बारे में पता चला, तो हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तुरंत गंभीर रूप से घायल महिंदरपाल सिंह को नाभा के सिविल अस्पताल ले जाया गया, वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि महिंदरपाल सिंह के सिर में गंभीर चोटें लगी थीं। गौरतलब है कि महिंदरपाल सिंह को एसआईटी की ओर से पिछले साल गिरफ्तार किया गया था और वह तभी से नाभा जेल में बंद था। महिंदरपाल डेरा सिरसा की 45 मेंबरी कमेटी का सदस्य था।

सहायक सुपरिंटेंडेंट और दो वार्डर सस्पेंड, सुपरिंटेंडेंट पर कार्रवाई की सिफारिश 
जेल मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने इस मामले में जांच रिपोर्ट मांगी है क्योंकि जेल में डेरा प्रेमी को एक अलग सेल में रखा गया था। ऐसे में हत्या करने वाले कैदी उस तक कैसे पहुंच गए। इस सवाल ने जेल प्रशासन पर अंगुलियां उठा दी हैं। इस बीच रंधावा ने स्पेशल सिक्योरिटी सेल के असिस्टेंट सुपरिंटेंडेंट अजमेर सिंह और बिटटू की बैरक में संतरी की ड्यूटी पर तैनात वार्डर मेजर सिंह और अमन गिरी को सस्पेंड करने के आदेश दिए हैं। इसके साथ ही जेल सुपरिंटेंडेंट बलकार सिंह के खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश की है।

मुख्यमंत्री ने बनाई जांच कमेटी, तीन दिन में मांगी रिपोर्ट
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने नाभा की नई जिला जेल में बरगाड़ी बेअदबी मामले के मुख्य आरोपी की हत्या हो जाने की घटना की निंदा करते हुए भरोसा दिलाया कि मामले के आरोपियों को कड़ी सजा दिलाई जाएगी। सीएम के बयान में बताया गया कि एडीजीपी (जेल) रोहित चौधरी के नेतृत्व में जांच कमेटी तीन दिनों के अंदर रिपोर्ट देगी। पूरे प्रदेश में जेलों में सिक्योरिटी को और कड़ा करने के भी आदेश दे दिए हैं। उन्होंने सभी समुदायों से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए कहा है कि किसी भी तरह की अफवाहों में वह न आएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed