फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   murder case filed against police in faridkot voilence case

बेअदबी मामलाः फरीदकोट में फायरिंग, पुलिस पर हत्या का केस

Thu, 22 Oct 2015 09:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 22 Oct 2015 09:36 AM IST
विज्ञापन
murder case filed against police in faridkot voilence case

फरीदकोट के बहबल कलां में पवित्र ग्रंथ की बेअदबी का विरोध कर रहे सिखों पर फायरिंग करना पुलिस के लिए मुसीबत बन गया है। मामले में पुलिस पर हत्या का केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


घटना के दौरान गोली लगने से प्रदर्शनकारियों में शामिल दो व्यक्तियों की मौत हो गई थी। पुलिस पार्टी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई घटना की जांच के लिए गठित एसआईटी के प्रमुख एडीजीपी आईपीएस सहोता के निर्देश पर की गई है।
विज्ञापन


पुलिस पार्टी का नेतृत्व मोगा के तत्कालीन एसएसपी चरनजीत सिंह कर रहे थे। बाजाखाना पुलिस थाने में दर्ज किए गए इस केस में पुलिस मुलाजिमों पर आईपीसी की धारा 302/307/34 और आर्म्स एक्ट के तहत आरोप लगाए गए हैं। आगे भी मामले की जांच एडीजीपी सहोता की अगुवाई वाली एसआईटी ही करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरगाड़ी के आरोपी दोनों भाई पुलिस रिमांड पर

murder case filed against police in faridkot voilence case

जिला पुलिस ने बरगाड़ी में श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी के आरोप में गिरफ्तार मोगा के गांव पंजगराईं खुर्द निवासी रूपिंदर सिंह और उसके भाई जसविंदर सिंह को पांच दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस ने दोनों आरोपी भाइयों को बुधवार सुबह करीब साढ़े छह बजे स्थानीय ड्यूटी मजिस्ट्रेट श्वेता दास की अदालत में पेश किया।

पुलिस ने अदालत को बताया कि दोनों भाइयों ने लोगों की धार्मिक भावनाएं भड़काने की साजिश के तहत 12 अक्तूबर को बरगाड़ी में बेअदबी की घटना को अंजाम दिया था। अदालत ने दोनों आरोपियों को 26 अक्तूबर तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

सिख जत्‍थेबंदियों ने झूठे केस में फंसाने का आरोप लगाया

murder case filed against police in faridkot voilence case

इस मामले में सिख जत्थेबंदियों समेत गांव पंजगराईं खुर्द के निवासियों ने पुलिस पर दोनों नौजवानों को झूठे केस में फंसाने का आरोप लगाया है। गांव के सरपंच बलदेव सिंह ने कहा कि रूपिंदर सिंह का पूरा परिवार न सिर्फ धर्म में अटूट विश्वास रखता है, बल्कि उसके प्रचार-प्रसार में भी जुटा हुआ है। यह परिवार किसी भी कीमत पर पावन स्वरूप का अपमान नहीं कर सकता है।

गांव के गुरुद्वारा साहिब में जुटी सिख जत्थेबंदियों व गांववासियों ने कहा कि पुलिस के इस दावे में कोई सच्चाई नहीं है कि इन नौजवानों ने कुछ समय पहले अमृतपान किया था। सिख प्रचारक मक्खन सिंह समालसर ने कहा कि रूपिंदर सिंह पिछले लंबे समय सिख जत्थेबंदियों के लिए पूरी सरगर्मी से काम कर रहा है।

गांव बुर्ज जवाहर सिंह वाला से पावन स्वरूप की चोरी होने के मामले से लेकर बरगाड़ी में बेअदबी की घटना तक वह सबसे आगे होकर संघर्ष करता रहा। 14 अक्तूबर को कोटकपूरा में रोष धरने के दौरान पुलिस लाठीचार्ज के दौरान उसके गंभीर चोटें लगी थी। एक प्रस्ताव के माध्यम से पूरे मामले की सीबीआई से जांच करवाने की मांग रखी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed