चरखी दादरी: 10 माह बाद हत्या का आरोपी गिरफ्तार, साधु के वेष में उज्जैन और पंजाब में छिपा रहा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरखी गांव में करीब दस माह पहले हुए हत्या के आरोपी को सीआईए ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी गांव चरखी का रहने वाला है। उसने पुलिस से बचने के लिए साधु का वेष बना रखा था। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर उसे दादरी रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया। मंगलवार सुबह पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है।
रिमांड अवधि के दौरान उससे हत्या के कारणों का खुलासा किया जाएगा। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पुलिस से बचने के लिए साधु का वेष धारण कर पहले उज्जैन और फिर पंजाब में रुका रहा।
पुलिस प्रवक्ता सुमित कुमार ने बताया कि चरखी निवासी दौलत का शव गांव में ही एक दुकान के बाहर मिला था। मृतक के भाई के बयान पर पुलिस ने चरखी निवासी अजीत के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था। वारदात के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया था। इसके बाद से ही पुलिस को उसकी तलाश थी।
प्रवक्ता ने बताया कि सीआईए इंचार्ज दिलबाग सिंह ने गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी को सोमवार शाम गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार सुबह पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है। बुधवार को रिमांड अवधि पूरी होने के बाद उसे दोबारा से कोर्ट में पेश किया जाएगा।
सीआईए प्रभारी दिलबाग सिंह ने बताया कि पुलिस को कई दिनों से हत्या आरोपी की तलाश थी। मंगलवार सुबह उन्हें गुप्त सूचना मिली कि मर्डर का आरोपी साधु के वेष में रेलवे स्टेशन पर घूम रहा है। इसके आधार पर उन्होंने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी ने पुलिस पूछताछ में कई खुलासे किए। उसने बताया कि वह पहले भी साधु का बाना ही पहनता था, लेकिन हत्या से कुछ समय पहले उसने गृहस्थी संभाल ली थी। दौलत के मर्डर के बाद वह गांव से फरार हो गया और दोबारा से उसने साधु का बाना पहन लिया।
ढाई माह उज्जैन तो दो माह छिपा रहा पंजाब में
सीआईए प्रभारी दिलबाग सिंह ने बताया कि आरोपी पकड़े जाने के डर से गांव छोड़कर फरार हो गया था। उसने करीब ढाई माह उज्जैन में और दो माह पंजाब में काटे। पुलिस से बचने के लिए वह लगातार जगह बदलता रहा। कुछ समय पहले ही वह दादरी आया था और सोमवार को फरार होने की फिराक में था लेकिन पुलिस ने उसे दबोच लिया।
चरखी निवासी दौलत की हत्या मामले में आरोपी अजीत उर्फ ठेकेदार को दादरी रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया है। उसे कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए एक दिन के रिमांड पर लिया गया। फिलहाल आरोपी से पूछताछ चल रही है। दिलबाग सिंह, सीआईए प्रभारी।