फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Municipal elections: result today

नगर निगम चुनाव: 50 उम्मीदवारों का फैसला आज

Thu, 26 Feb 2015 12:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Thu, 26 Feb 2015 12:53 AM IST
विज्ञापन
Municipal elections: result today

नगर निगम के 22 फरवरी को हुए चुनाव के लिए वोटों की गिनती वीरवार को फेज-6 स्थित शिवालिक स्कूल में होगी। गिनती के लिए प्रशासन की ओर से सभी प्रबंध पूरे कर लिए गए हैं। सुरक्षा का भी पूरा इंतजाम किया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक प्रशासन की ओर से वीरवार को सुबह दस बजे वोटों की गिनती शुरू की जाएगी। इसके लिए 14 टेबल लगाए हैं। पहले चरण में वार्ड नंबर-1 से 14 की गिनती कर नतीजे घोषित किए जाएंगे। इसके बाद 15 से 28,  29 से 42 और बाद में बाकी आठ वार्डों के वोटों की गिनती कर नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन


इस संबंध में संपर्क करने पर सहायक जिला चुनाव अधिकारी पूनमदीप कौर ने बताया कि गिनती के मौके पर शिवालिक स्कूल के गेट से 100 मीटर की घेरे तक उम्मीदवारों के समर्थकों और आम लोगों को आने-जाने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि स्कूल के अंदर कंट्रोल रूम स्थापित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसमें दोनों रिटर्निंग अधिकारी मौजूद रहेगें और मीडिया के लिए भी पूरा प्रबंध होगा। उन्होंने बताया कि गिनती के दौरान 14 टेबल लगाए हैं। हर टेबल पर एक वार्ड की सभी मशीनें रखकर गिणती की जाएगी। इस दौरान उम्मीदवारों या उनके अधिकारित नुमाइंदे को भी गिनती में जाने की सहूलत होगी।


अपने पार्षद का बेसब्री से इंतजार

नगर निगम के चुनाव के नतीजों के लिए शहर के लोग बेसब्री इंतजार कर रहे हैं। जिक्रयोग है कि पहली बार मोहाली नगर निगम चुनाव हुए हैं। यह चुनाव चार साल देरी से हुए हैं। इसलिए लोगों को चुने हुए सदस्यों को निगम में देखने का इंतजार है। शहर के लोग नगर निगम की अफसरशाही की नाकामियों से काफी खफा हैं। उनको लगता है कि चुनाव में चुने गए उम्मीदवार अफसरशाही पर भी नकेल कसेंगे और समस्या का हल भी ढंग से होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed