फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Municipal Corporation will spend Rs 3 crore on renovation of cremation grounds in Panchkula

Chandigarh News: पंचकूला में श्मशान घाटों के जीर्णोद्धार पर 3 करोड़ रुपये खर्च करेगा नगर निगम

Sat, 11 Mar 2023 12:57 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Mar 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation will spend Rs 3 crore on renovation of cremation grounds in Panchkula
पंचकूला। नगर निगम की ओर से विभिन्न वार्डों में बने श्मशान घाटों के जीर्णोद्धार पर लगभग 3 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी। इसके लिए निविदाएं आवंटित कर दी गई है। पंचकूला के महापौर कुलभूषण गोयल ने बताया कि वार्ड नंबर - 20 के अंतर्गत पड़ने वाले गांव खटोली, नग्गल, जलौली, खंगेसरा सहित आस पास के ग्रामीण इलाकों में बने श्मशान घाटों पर 49 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

वार्ड नंबर- 19 के अंतर्गत पड़ने वाले जसवंतगढ़, भानू एवं अन्य गांवों के श्मशान घाटों पर 49.50 लाख रुपये खर्च होंगे। गांव मट्टांवाला, कोट, बेहड़, टोका, सुखदर्शनपुर में श्मशान घाट के जीर्णोद्धार पर 44.79 लाख रुपये खर्च होंगे। सेक्टर - 20 में बने श्मशान घाट में काफी काम बाकी है, जिसके लिए 23.72 लाख रुपये की निविदा आवंटित की गई है। इस शमशान घाट पर नगर निगम ने पहले 19.26 लाख रुपये की राशि खर्च की गई थी। नंगल मोगीनंद के श्मशान घाट पर 11.15 लाख रुपये, चंडीमंदिर के श्मशान घाट पर 18.63 लाख रुपये, बीड़ घग्गर के श्मशान घाट पर 15.50 लाख रुपये, सकेतड़ी में 23.65 लाख रुपये एवं गांव भैंसा टिब्बा में 10.73 लाख रुपये की राशि से श्मशान घाट का जीर्णोद्धार होगा। इसके अलावा महादेवपुर सकेतड़ी में कब्रिस्तान पर 28.13 लाख रुपये खर्च होंगे। कुलभूषण गोयल ने बताया कि श्मशान घाट पर शवों को स्नान कराने के लिए स्थान, अंतिम संस्कार के बाद अस्थियों को रखने के लिए, छांव के लिए टीन शेड लगाए जाएंगे। कुछ जगहों पर बाउंड्री वॉल बनाने का कार्य भी होगा। प्रार्थना सभा के साथ ही रोशनी आदि की व्यवस्था की जाएगी। लोगों के बैठने के लिए बेंच, लाइटिंग, पौधरोपण के अलावा सुंदरीकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed