फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Municipal corporation will remove the encroachment in sector 19 from january 1

चंडीगढ़ में नए साल पर इन लोगों की बढ़ सकती टेंशन, नगर निगम करेगा कार्रवाई...खर्च भी वसूलेगा

Mon, 31 Dec 2018 09:21 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Mon, 31 Dec 2018 09:21 AM IST
विज्ञापन
Municipal corporation will remove the encroachment in sector 19 from january 1
नगर निगम

चंडीगढ़ नगर निगम ने सेक्टर-19 के लोगों को अपने घर, संस्थान और सरकारी बिल्डिंग के आगे ग्रीनरी के नाम पर किए गए अतिक्रमण को हटाने को कहा है। यदि लोगों ने खुद अतिक्रमण नहीं हटाया तो निगम पहली जनवरी से अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू करेगा। खास बात यह है कि निगम उन लोगों से अतिक्रमण हटाने का खर्च भी वसूलेगा, जिन लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है। अतिक्रमण के संबंध में नगर निगम ने पहले सर्वे किया और अतिक्रमण हटाने के लिए 24 दिसंबर और 29 दिसंबर को सार्वजनिक नोटिस भी दिए हैं।

विज्ञापन


निगम कमिश्नर केके यादव की ओर से जारी सार्वजनिक नोटिस में पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में दाखिल याचिका मोहित नैयर वर्सेस स्टेट ऑफ पंजाब एंड अदर्स 30 नवंबर और 21 दिसंबर का हवाला दिया है। हाईकोर्ट से निर्देश है कि ग्रीनरी के उद्देश्य से सेक्टर-19 के लोगों और संस्थाओं ने सड़क के किनारे सरकारी जमीन पर कब्जा किया हुआ है। वह जगह वाहन की पार्किंग, पैदल चलने और साइकिल ट्रैक के लिए है। हाईकोर्ट के आर्डर के बाद नगर निगम ने सेक्टर-19 में सर्वे कराया था। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने ग्रीनरी के नाम पर घरों के आगे कब्जा किए हैं।
विज्ञापन


क्या कहते हैं लोग...
हम हाईकोर्ट का आदर करते हैं। इस फैसले पर पुनर्विचार की जरूरत है। हाईकोर्ट ने सोच-समझकर फैसला लिया है। सारा ग्रीनरी तोड़ दिया तो सरकारी पार्किंग बन जाएगी। हमारे घरों के आगे लोग गाड़ियां खड़ी करके चले जाएंगे क्योंकि किसी के पास एक गाड़ी है तो किसी के पास तीन गाड़ियां हैं।- महेश दीवान, निवासी सेक्टर-19

विज्ञापन
विज्ञापन

अगर ओपन जगह छोड़ दी जाएगी तो हम किसी को रोक नहीं पाएंगे। फिर अपनी गाड़ी निकालने में सेक्टर वासियों को दिक्कत होगी। इससे समस्या बढ़ जाएगी। चालान समस्या का समाधान नहीं है। यह कब्जा नहीं है। मकान मालिक की गाड़ी आगे रहती है, यदि कोई पीछे से गाड़ी खड़ी कर दे तो क्या होगा। उस व्यक्ति को कहां ढूंढने जाएंगे।- विपिन धमीजा, निवासी सेक्टर-19

सेक्टर-19 प्राइम मार्केट है। यहां पर हर सामान की खरीदारी के लिए लोग पहुंचते हैं। त्योहार के समय गाड़ियां खड़ी करनी मुश्किल होती है। गाड़ियां चंडीगढ़ में खूब बिकती हैं। गाड़ियों की बिक्री पर रोक लगानी चाहिए, जिसके पास पार्किंग की जगह हो, वही लोग गाड़ी खरीदें, ऐसा नियम बने। - बीएन पुरी, निवासी सेक्टर-19

सेक्टर-19 बी में मेंटेनेंस कार्यालय के पास जगह खाली पड़ी है। वहां पर पार्किंग बनाकर प्रशासन हम सेक्टर वासियों को दे। पार्किंग का रखरखाव रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन करेगी। इससे यहां पार्किंग की परेशानी से काफी हद तक छुटकारा मिल जाएगा। - राजीव मोदगिल, निवासी सेक्टर-19

आरडब्ल्यूए प्रधान बोले-खटखटाएंगे हाईकोर्ट का दरवाजा
 नगर निगम की ओर से एक जनवरी से सेक्ट -19 से अतिक्रमण हटाने की मुहिम का इलाके की आरडब्ल्यूए ने विरोध जताया है। सेक्टर-19 आरडब्ल्यूए के प्रधान एके डडवाल ने कहा कि यहां लोगों ने कोई अतिक्रमण नहीं किया है, घर के बाहर ग्रीनरी कर रखी है। इसी वजह से चंडीगढ़ में हरियाली बढ़ी है और पूरे देश में चंडीगढ़ नंबर वन है। 

यदि इस ग्रीनरी को नष्ट किया जाएगा तो यह स्मार्ट सिटी की ओर बढ़ते कदम की दिशा में एक बहुत भारी झटका होगा। आरडब्ल्यूए की मीटिंग में तय किया गया कि इसे रोकने के लिए सेक्टरवासी हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे। उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया कि एक जनवरी को यह ड्राइव न चलाई जाए। एक जनवरी को लोग मंदिर और गुरुद्वारे में जाकर प्रार्थना करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed