फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Municipal Corporation will give land for school-college and dispensary in Manimajra.

Chandigarh News: मनीमाजरा में स्कूल-कॉलेज और डिस्पेंसरी के लिए नगर निगम देगा जमीन

Tue, 02 Jul 2024 07:15 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2024 07:15 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation will give land for school-college and dispensary in Manimajra.
चंडीगढ़। मनीमाजरा में स्कूल, कॉलेज और डिस्पेंसरी के लिए नगर निगम जल्द ही शिक्षा विभाग और स्वास्थ्य विभाग को किराए पर जमीन देने जा रहा है। इससे मनीमाजरा के लोगों को स्वास्थ्य और बच्चों को शिक्षा का लाभ मिलेगा तो वहीं, नगर निगम को भी हर साल करीब आठ करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त होगा। जमीन किराए पर देने की प्रक्रिया आखिरी चरण में हैं। इसे जल्द ही अमलीजामा पहनाया जाएगा।
विज्ञापन

मनीमाजरा में पिछले काफी समय से स्कूल, कॉलेज और डिस्पेंसरी की मांग की जा रही थी। भाजपा ने वर्ष 2014 के अपनी मेनिफेस्टो में मनीमाजरा में कॉलेज बनाने का वादा किया था। नगर निगम ने जमीन भी दे दी थी, लेकिन 10 साल में कुछ नहीं होने के बाद जमीन को नगर निगम ने वापस ले लिया था। इसके बाद अब फिर कॉलेज की मांग उठी है तो अब नगर निगम किराए पर उच्च शिक्षा विभाग को जमीन देने जा रहा है। वहीं, इंदिरा कॉलोनी के पास 0.3 एकड़ की जमीन डिस्पेंसरी के लिए दी जाएगी, जिसका किराया हर महीने दो लाख रुपये है। यह जमीन स्वास्थ्य विभाग को दी जाएगी, जहां पर नेशनल हेल्थ मिशन के अंतर्गत डिस्पेंसरी खोली जाएगी। इससे आसपास के लोगों को काफी लाभ मिलेगा। चुनाव से पहले पंजाब के राज्यपाल व चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित ने भी इस एरिया का दौरा किया था और लोगों को डिस्पेंसरी देने की बात कही थी।
विज्ञापन


अन्य इलाकों में भी डिस्पेंसरी के लिए जमीन चिन्हित कर रहा निगम
नगर निगम ने चार एकड़ जमीन शिक्षा विभाग को भी देने की तैयारी कर ली है। यह जमीन शिवालिक एनक्लेव के पास है, जिस पर स्कूल बनाया जाएगा। यह भी जमीन नगर निगम किराए पर ही दे रहा है। इसके अलावा शहर के पेरीफेरी के इलाकों में भी नगर निगम खाली जमीन की पहचान कर रहा है, जिसे स्वास्थ्य विभाग को डिस्पेंसरी खोलने के लिए दिया जा सके। पेरीफेरी में डिस्पेंसरी खोलने से लोगों को काफी लाभ मिलेगा क्योंकि पेरीफेरी में अभी भी स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव है। नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि स्कूल और डिस्पेंसरी की जमीन स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग को देने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। जल्द लीज डीड कराई जाएगी। इसके बाद संबंधित विभाग की जिम्मेदारी होगी कि वह डिजाइन पास करने के बाद निर्माण कार्य को शुरू कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed