{"_id":"5728d2bf4f1c1be3075cce8a","slug":"municipal-corporation-nagar-nigam-chandigarh-generator-system-tubewells-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"निगम का बजट करोड़ों में लेकिन किसी ट्यूबवेल में नहीं जनरेटर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निगम का बजट करोड़ों में लेकिन किसी ट्यूबवेल में नहीं जनरेटर
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 04 May 2016 11:42 AM IST
विज्ञापन
नगर निगम, चंडीगढ़
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करोड़ों रुपये के बजट वाली नगर निगम के पास बिजली जाने पर ट्यूबवेल से पानी पहुंचाने की व्यवस्था नहीं है। किसी भी ट्यूबवेल में जनरेटर की व्यवस्था नहीं है। इस समय शहर में कजौली वाटर वर्क्स के अलावा 220 पानी के ट्यूबवेल है। जिससे शहर को रोजाना 22 एमजीडी पानी मिलता है। लेकिन बिजली जाने पर ट्यूबवेल नहीं चलता। शहर में घोषित और अघोषित बिजली के कट शुरू हो गए हैं।
ऐसे में सुबह और शाम बिजली जाने पर लोगों को तय समय पर पानी नहीं मिल रहा है। धनास, मलोया मनीमाजरा व शहर के गांवों, कॉलोनियों, दक्षिणी सेक्टरों, सेक्टर-45 के अलावा शहर के अन्य स्थानों पर ट्यूबवेल से ही पानी की सप्लाई हो रही है। जबकि ट्यूबवेलों में जनरेटर लगाने की चर्चा दो साल पहले कई बार वाटर सप्लाई कमेटी और सदन में हो चुकी है। लेकिन अधिकारियों ने इस संबंध में कोई प्रस्ताव नहीं बनाया है। बता दें कि कजौली वाटर वर्क्स के चार फेजों से शहर में इस समय 58 एमजीडी पानी की सप्लाई होती है। यहां तक कि प्रेशर बढ़ाने वाले किसी बूस्टर में जनरेटर की व्यवस्था नहीं है।
बनी बनाई सड़क बना रहा निगम
फॉसवेक के वाइस चेयरमैन हितेश पुरी का कहना है कि प्रशासन और नगर निगम सेक्टर-9 से 16 को जाने वाली उस सड़क की कारपेटिंग कर रहा है, बिल्कुल सही हालत में है। नगर निगम बेवजह लाखों रुपये बर्बाद कर रहा है। जबकि जिन पर खर्च करने की जरूरत है वहां खर्च नहीं कर रहा है। हर ट्यूबवेल पर जनरेटर लगाने की व्यवस्था होनी चाहिए। ताकि बिजली जाने पर कम से कम पानी तो लोगों के घर पर पहुंच जाए।
विज्ञापन
डीजल चोरी के डर से नहीं लगाया जनरेटर
वाटर सप्लाई कमेटी के पूर्व चेयरमैन डीएस संधू का कहना है कि दो साल पहले अधिकारियों को ट्यूबवेलों पर जनरेटर लगाने का प्रस्ताव तैयार करने के लिए कहा था। लेकिन अधिकारियों ने कहा कि इससे जनरेटर से डीजल चोरी होने के नए मामले आएंगे।
कम से कम मोबाइल जनरेटर खरीद लें
डड्डूमाजरा रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के महासचिव नरेंद्र चौधरी का कहना है कि हर गर्मियों में बिजली की दिक्कत रहती है। कम से कम नगर निगम को कुछ मोबाइल जनरेटर खरीद लेने चाहिए। ताकि जहां बिजली जाए, वहां जनरेटर भेजकर पानी की सप्लाई तो शुरू की जा सके।
सेक्टर-32 जीएमसीएच के रेजिडेंश्यल एरिया में नहीं पानी
मंगलवार सुबह सेक्टर-32 के जीएमसीएच के रेजिडेंशियल एरिया में लोगों को पानी की किल्लत का भी सामना करना पड़ा। जबकि वार्ड पार्षद हीरा नेगी ने भी मौके पर जाकर निरीक्षण किया। साथ ही सेक्टर-22 और 23 में भी पानी का लो प्रेशर रहा।