फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   multipurpose indoor stadium hall will be ready in april

गुड न्यूज! एक छत के नीचे 8 इनडोर गेम्स की मिलेंगीं सुविधाएं

Mon, 14 Mar 2016 12:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Mon, 14 Mar 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
multipurpose indoor stadium hall will be ready in april
पंचकूला में निर्माणाधीन मल्टीपर्पस इनडोर स्टेडियम - फोटो : amar ujala

पंचकूला के खिलाड़ियों को जल्द ही एक छत के नीचे आठ इनडोर गेम्स की सुविधाएं मिलेंगीं। इसके लिए पंचकूला के ताऊ देवी लाल स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में मल्टीपर्पस हॉल का निर्माण किया जा रहा है। बिल्डिंग के निर्माण कार्य का 70 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। 1957.55 लाख की लागत से इस हॉल को तैयार किया जा रहा है। हॉल करीब 82 मीटर लंबा और 64 मीटर चौड़ा बनाया जा रहा है। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (हुडा) ने एक प्राइवेट कंपनी को इसके निर्माण की जिम्मेदारी सौंपी है। इसका निर्माण कार्य पांच दिसंबर, 2014 को शुरू किया गया था। कंपनी को इसे 18 माह में तैयार कर हुडा को सौंपना है।   

विज्ञापन


आठ गेम्स की मिलेगी सुविधा  
मल्टीपर्पस हॉल में आठ इंडोर गेम्स की सुविधा खिलाड़ियों को मिलेंगी। इनमें रेसलिंग हॉल, बालीबाल, बास्केट बाल, जिमनास्टिक, जूडो, टेबल टेनिस, जिम्नेजियम हॉल, सोना बाथ शामिल हैं।  
विज्ञापन


बरसात और गर्मी से मिलेगी राहत
अब चिलचिलाती धूप और बरसात में गेम्स के दौरान होने वाली परेशानियों से जिला और प्रदेश के खिलाड़ियों को राहत मिलेगी। अक्सर मुकाबलों के दौरान बरसात होने पर गेम्स को बंद करवाना पड़ता था। लेकिन मल्टीपर्पज हॉल बने के बाद खिलाड़ियों को ऐसी समस्याओं से राहत मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश का सबसे बड़ा मल्टीपर्पस हॉल
प्रदेश का सबसे बड़ा मल्टीपर्पज हॉल सेक्टर तीन स्थित स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में बनाया जा रहा है। इसके अलावा फरीदाबाद में भी एक मल्टीपर्पस हॉल का निर्माण कार्य चल रहा है। लेकिन ताऊ देवी लाल स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में बन रहा हॉल फरीदाबाद के मल्टीपर्पस हॉल से बड़ा होगा।

रेसलिंग खिलाड़ियों को जल्द मिलेगी राहत
जिले में रेसलिंग गेम्स के लिए अखाड़ा नहीं है। इस हॉल के बनने से रेसलिंग के खिलाड़ियों को सबसे ज्यादा फायदा होगा। लेकिन उन्हें अभी करीब पांच माह इंतजार करना होगा। रेसलरों ने सेक्टर सात के गवर्नमेंट स्कूल में प्रेक्टिस के लिए जगह बनाई हुई थी। वहां से भी उन्हें हटा दिया गया है। अब प्रेक्टिस के लिए उनके पास कोई जगह नहीं है।

एक छत के नीचे मिलेंगी कई सुविधाएं
इंडस्ट्रियल एरिया फेस दो में बने स्मार्ट सेंटर का विस्तार किया गया है। इसकी शुरुआत इसी हफ्ते कर दी जाएगी। इस केंद्र पर लोगों को एक छत के नीचे 18 से 19 सुविधाएं मिलेंगीं। इसके अलावा लोगों को अब पासपोर्ट के लिए चंडीगढ़ के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। क्योंकि पासपोर्ट से संबंधित लोगों के आधे काम इसी सेंटर में पूरे हो जाएंगे। इसकी बिल्डिंग करीब एक माह पहले तैयार हो गई थी और उद्घाटन बाकी है। इस सेंटर में चार काउंटर बनाए गए हैं। इन पर पासपोर्ट संबंधी जानकारी, पासपोर्ट फार्म और ऑनलाइन पासपोर्ट फीस जमा होगी।

यह सुविधाएं मिलेंगीं
इस सेंटर में पासपोर्ट के अलावा मोबाइल भी रिचार्ज किया जाएगा। इसके साथ ही पैन कार्ड, रेजिडेंस प्रूफ, इंश्योरेंस की प्रीमियम, पॉलिसी और डीटीएच भी रिचार्ज किया जा सकेगा। इसके अलावा एससी/बीसी प्रमाण पत्र भी बनाए जाएंगे।


स्मार्ट सेंटर में अभी मिलती हैं यह सुविधाएं
वाहन पंजीकरण एवं ड्राइविंग लाइसेंस, ई रजिस्ट्रेशन एप्वाइंटमेंट, रिहायशी प्रमाण पत्र, अन्य पिछड़ी जाति प्रमाण पत्र, बिजली, पानी एवं सीवरेज के बिल का भुगतान, नए आधार कार्ड का पंजीकरण, वोटर कार्ड, जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र, रेवेन्यू स्टांप पेपर आदि।  

ममता शर्मा सीटीएम, पंचकूला ने बताया कि स्मार्ट संपर्क सेंटर का विस्तार किया गया है। इस केंद्र का उद्घाटन इसी सप्ताह किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed