फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Multiplex and theater owners will decide the price of tickets

ऐसा हुआ तो सिनेप्रेमियों की हो जाएगी बल्ले-बल्ले

Sat, 28 Dec 2013 12:28 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 28 Dec 2013 12:28 AM IST
विज्ञापन
Multiplex and theater owners will decide the price of tickets

शहर में मल्टीप्लेक्स और थिएटर के मालिकों को ही टिकट के रेट तय करने का अधिकार देने का प्रस्ताव तैयार किया गया है।

विज्ञापन


अगर इसको प्रशासन की मंजूरी मिल जाती है तो शहर के लोग न सिर्फ कुछ चुनिंदा दिनों पर कम रेट में फिल्में देख सकेंगे, बल्कि मल्टीप्लेक्स लोगों को कई ऑफर भी दे पाएंगे।

अभी चंडीगढ़ में मल्टीप्लेक्स और थिएटर के रेट उपायुक्त तय करते हैं और सभी में एक समान रेट हैं। उपायुक्त मोहम्मद शाइन ने यह प्रस्ताव प्रशासन के वित्त सचिव वीके सिंह को प्रस्ताव भेजा है।
विज्ञापन


इसमें पंजाब और हरियाणा की तर्ज पर चंडीगढ़ में भी फ्लैक्सिबल प्राइसिंग सिस्टम को अपनाते हुए मल्टीप्लेक्स के मालिकों को टिकट के रेट तय करने का अधिकार देने की बात कही गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपायुक्त ने वित्त सचिव को भेजे गए पत्र में कहा कि उन्होंने मल्टीप्लेक्स के मालिकों के साथ बैठक की थी। उसमें सभी मल्टीप्लेक्स के मालिकों ने इस सिस्टम को अपनाने पर सहमति जताई थी।

सिस्टम लागू होने के बाद मल्टीप्लेक्स के मालिकों को हर सप्ताह उनके कार्यालय को अग्रिम जानकारी भेजनी होगी कि संबंधित सप्ताह के रेट क्या होंगे।

इसके लिए विज्ञापन भी जारी करना होगा। सभी मल्टीप्लेक्स को यह सुनिश्चित करना होगा कि जो रेट विज्ञापन में बताए हैं, वही लोगों से वसूले जा रहे हैं।

उपायुक्त मोहम्मद शाइन ने कहा कि यूनिफार्म प्राइसिंग से फ्लैक्सिबल प्राइसिंग करने का प्रस्ताव भेजा गया है। इससे मल्टीप्लेक्स के मालिकों, प्रशासन और लोगों को फायदा होगा।

दो साल पहले भी हुई थी नाकाम कोशिश
दो साल पहले चंडीगढ़ के तत्कालीन उपायुक्त ने 2011 में भी यह कोशिश की थी। इस संबंध में 17 अगस्त, 2011 को वित्त सचिव को प्रस्ताव भी भेजा गया था। इस प्रस्ताव पर वित्त विभाग ने कोई जवाब नहीं दिया था।


कम रेट पर पीवीआर हुआ था सील
पीवीआर सिनेमा ने एक बार 75 रुपये में फिल्म दिखाने का विज्ञापन कर दिया था। प्रशासन ने वीरवार के लिए ऐसा कोई रेट तय नहीं किया था।

उपायुक्त ने 18 सितंबर को पीवीआर को नोटिस भेजकर प्रशासन की ओर से तय रेट से कम रेट पर फिल्म दिखाने पर जवाब मांगा था।

इस केस में पीवीआर को सील भी कर दिया गया था। अगर प्रशासन मल्टीप्लेक्स के मालिकों को टिकट के रेट तय करने का अधिकार दे देगा तो चुनिंदा दिनों में लोग कम रेट पर फिल्म देख पाएंगे।

अभी यह हैं टिकट के रेट (18 जुलाई से प्रभावी)
सोमवार से वीरवार तक--12 बजे से पहले--12 बजे के बाद
बिजनेस क्लास----------250------------500
गोल्ड------------------120-----------150
सिल्वर-----------------100-----------125

वीकेंड शुक्रवार से रविवार-12 बजे से पहले-12 बजे के बाद
बिजनेस क्लास-----------250-----------600

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed