फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Multinational companies will administer the 40 per cent reservation

कंपनियों में दिलाएंगे 40 फीसदी आरक्षण

Thu, 07 Nov 2013 09:38 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 07 Nov 2013 09:38 AM IST
विज्ञापन
Multinational companies will administer the 40 per cent reservation
युवा चेतना यात्रा का पंचकूला में भव्य स्वागत हुआ। इस दौरान इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने जहां युवाओं के साथ-साथ आम लोगों में जोश भरा, वहीं लोगों को ताऊ देवीलाल के जीवन से जुड़ी चीजें भी देखने को मिलीं।
विज्ञापन


इनेलो विधायक प्रदीप चौधरी के नेतृत्व में पहुंचे समर्थकों का उत्साह देखने के बाद दिग्विजय चौटाला ने कहा कि प्रदेश में अगली सरकार इनेलो की ही बनेगी।

इसके बाद लोगों को भ्रष्टाचार मुक्त शासन तो मिलेगा ही, छात्रसंघ चुनाव का तोहफा, फीस में रियायत सहित प्रदेश में संचालित होने वालीं मल्टीनेशनल कंपनियों में प्रदेशवासियों को 40 फीसदी आरक्षण की सुविधा भी दिलाई जाएगी। यहां वह वोट मांगने नहीं, बल्कि युवाओं को एकजुट करने पहुंचे हैं।
विज्ञापन


एकजुट कार्यकर्ताओं के समर्थन से ही प्रदेश की राजनीति को नई दिशा मिलेगी।

दावा : फीस में दिलाएंगे 25 फीसदी रियायत
शक्ति भवन चौक के पास सुबह में यात्रा पहुंची। हर तरफ इनेलो का झंडा और पार्टी कार्यकर्ताओं का जोश देखते ही बनता था। इंडियन नेशनल लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने युवा चेतना यात्रा को झंडा दिखाकर रवाना किया। इससे पहले दिग्विजय चौटाला सेक्टर-14 स्थित गर्ल्स कॉलेज में छात्राओं को संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि किसी भी बदलाव के लिए महिला शक्ति का बहुत बड़ा योगदान होता है। समाज में 49 प्रतिशत महिलाओं की भागीदारी है और इस बार हमें एक और बदलाव लेकर आना है, ताकि कांग्रेस सरकार की गलत नीतियों से छुटकारा मिल सके।

उन्होंने छात्राओं को भरोसा दिलाया कि इनेलो की सरकार बनते ही फीस में 25 फीसदी की रियायत दी जाएगी, जबकि मौजूदा सरकार ने नौ साल के कार्यकाल में तीन गुना फीस बढ़ा दी है।
दिग्विजय ने छात्राओं से इनसो से जुड़ने का भी आह्वान किया। उन्होंने इनसो का टोल फ्री नंबर 180030004676 की भी जानकारी दी।

 इसके बाद सेक्टर-एक स्थित गर्वनमेंट कॉलेज में युवा चेतना यात्रा पहुंची, जहां दिग्विजय चौटाला ने छात्र-छात्राओं को संबोधित किया।
------
ताऊ की यादें
इनेसो की युवा चेतना यात्रा में भारत के पूर्व उप-प्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल के जीवन से जुड़ीं कई महत्वपूर्ण चीजें शामिल थीं। इनमें ताऊ देवालाल की अंबेसडर कार, 1992 में चलाई गई जन चेतना यात्रा का रथ, उनकी चौपाई, कुर्सी, मुढ़ा, कपड़े, छड़ी, फोन भी लोगों को देखने का मौका मिला।

पिंजौर में भी बढ़ाया जोश
यात्रा के कालका क्षेत्र में पहुंचने पर टोल-प्लाजा, रजिपुर में चलती यात्रा का युवाओं ने जोरदार तरीके से स्वागत किया।

 इसके बाद यात्रा कालका कालेज, कालका बाजार, माजरे व चरनियां पहुंची, जिसके बाद पिंजौर के बस अड्डे के पास यात्रा पहुंचकर ईशरनगर मार्केट से वाया अमरावती पहुंची।


दिग्विजय चौटाला ने वहां भी अपने विचार रखे। उसके बाद मोरनी टी-प्वायंट व रामगढ़, मट्टांवाला पहुंची। यहां भी लोगों को संबोधित किया गया।

शहीद को श्रद्धांजलि
शक्ति भवन पर इनेलो जिला इकाई के स्वागत के बाद दिग्विजय चौटाला व अन्य नेता शहीद मेजर संदीप सांकला के स्मारक पहुंचे और उन्हें श्रृद्धांजलि दी।

स्वागत में पहुंचे बड़े-बड़े
युवा चेतना यात्रा के स्वागत में इनसो प्रदेश प्रभारी प्रो. रणधीर चीका, सह प्रभारी जसविन्द्र खैरा, जिला इनसो प्रधान रविन्द्र, युवा प्रधान भाग सिंह, वरिष्ठ नेता अशोक शेरवाल, जिला ग्रामीण प्रधान दीनानाथ शर्मा, मीडिया प्रभारी एस.पी अरोड़ा, वरिष्ठ नेता दिलबाग नैन, महिला विंग जिला प्रधान व पंचकूला हलका प्र्रभारी सीमा चौधरी, रामप्रताप भौंरियां, महेन्द्र लाकड़ा, इन्द्रजीत बड़ैच, सतिन्द्र टोनी, नरेन्द्र भल्ला, रमेश मांधना, हरबंस सिंगला, पूर्व मार्केट कमेटी चेयरमैन विजेन्द्र शर्मा कामी, प्रदीप कौशल, गोमती प्रसाद, दयाल चंद धीमान, मदन जस्सल, राजू राणा मौली, मनोज अग्रवाल, प्रवीण अत्रेय, देशराज पोसवाल, बलबीर दुधगढ़, सोनू हरयौली, गुरविन्द्र ठरवा, अमरजीत हरीपुर भी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed