फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Multilevel parking will be built in Rana's haveli in Manimajra

मनीमाजरा में राणा की हवेली में बनेगी मल्टीलेवल पार्किंग

Sat, 21 Nov 2020 01:53 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2020 01:53 AM IST
विज्ञापन
Multilevel parking will be built in Rana's haveli in Manimajra
चंडीगढ़। शहर की दूसरी मल्टीलेवल पार्किंग मनीमाजरा स्थित राणा की हवेली में बनेगी। शुक्रवार को वित्त एवं अनुबंध कमेटी ने इस प्रोजेक्ट को हरी झंडी दे दी है। अब नगर निगम इसकी तैयारी जल्द शुरू करेगा। अधिकारियों को उम्मीद है कि इस मल्टीलेवल पार्किंग से अच्छा खासा रेवेन्यू आएगा।
विज्ञापन

प्रोजेक्ट के अनुसार पार्किंग के लिए पौने एकड़ जमीन तय की गई है। हालांकि, निगम इस पार्किंग को कुछ विशेष तकनीक से बनाने का इच्छुक है। मल्टीलेवल पार्किंग में रैंप नहीं बनाए जाएंगे। गाड़ी नीचे से ऊपर लिफ्ट के माध्यम से जाएगी और नीचे ही चालक को लिफ्ट के माध्यम से मिल जाएगी। इस तरह की सुविधाओं वाली यह शहर को पहली मल्टीलेवल पार्किग होगी। हालांकि, अभी डिजाइन तैयार नहीं हुआ है। डिजाइन तैयार होने के बाद निगम उस पर अंतिम मुहर लगाएगा।
विज्ञापन

पीपीपी मोड पर बनेगी मल्टीलेवल पार्किंग
इस मल्टीलेवल पार्किंग के निर्माण पर नगर निगम का कोई खर्च नहीं आएगा। नगर निगम ने इसे पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मोड पर बनाने का प्रस्ताव तैयार किया है। नियम एवं शर्तें भी तय कर ली गई हैं। जो कंपनी यह मल्टीलेवल पार्किंग बनाएगी, वही 15 साल तक संचालन करेगी। यह मल्टीलेवल पार्किग 24 घंटे खुली रहेगी। इस प्रपोजल के लिए नगर निगम एक्सप्रेंशन आफ इंटरेस्ट का पब्लिक नोटिस निकालेगा। इस नोटिस को भी वित्त एवं अनुबंध कमेटी ने पास कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्टर-17 स्थित मल्टीलेवल पार्किंग में आया था 50 करोड़ खर्च
इससे पहले नगर निगम ने खुद 50 करोड़ रुपये खर्च कर सेक्टर-17 में शहर की पहली मलटीलेवल पार्किग बनाई थी, जिस पर नगर निगम का हर माह चार से पांच लाख रुपये रखरखाव पर खर्च आ रहा है, लेकिन नगर निगम को इससे कमाई आधी भी नहीं हो रही है। यहां पर 950 वाहन पार्क हो सकते हैं, लेकिन शहरवासी इसमें रुचि नहीं दिखाते हैं। वहीं पार्किंग की मरम्मत में लापरवाही के कारण बारिश में छत से पानी टपकने लगता है। फिलहाल, पार्किंग का मामला उच्चतम न्यायालय में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed