फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Multilevel parking will be built at a cost of 42 million

42 करोड़ की लागत से तैयार होगी मल्टीलेवल पार्किंग

Sun, 12 Jan 2014 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पंचकूला
अमर उजाला ब्यूरो/पंचकूला Updated Sun, 12 Jan 2014 01:27 AM IST
विज्ञापन
Multilevel parking will be built at a cost of 42 million
मिनी सचिववालय और कोर्ट में रोजाना पहुंचने वाले सैकड़ों लोगों की पार्किंग की समस्या जल्द दूर होगी। इसके लिए 41.62 करोड़ की राशि मंजूर कर ली गई है। दो बेसमेंट और ग्राउंड फ्लोर वाली तीन मंजिल की मल्टीलेवल पार्किंग में एक साथ 500 से अधिक वाहनों की पार्किंग की जा सकेगी। अप्रूवल मिलने के बाद निर्माण प्रक्रिया की भी जल्द से जल्द पीडब्ल्यूडी की ओर से शुुरुआत कर दी जाएगी। उम्मीद जताई गई है कि 2016-17 में पंचकूला वासियों को यह सुविधा उपलब्ध होगी। शनिवार को उपायुक्त डॉ. एसएस फुलिया की अध्यक्षता में जिला और नगर निगम पंचकूला में क्रियान्वित विकास कार्यों की समीक्षा के बाद इस संबंध में ब्यौरा पेश किया गया। संवाददाताओं को संबोधित करते हुए डा. फुलिया ने बताया कि डी-प्लान के तहत विभिन्न विकास कार्यों के लिए छह करोड़ 50 लाख रुपये आवंटित किए गए। एमपीलैड स्कीम के तहत एक करोड़ 40 लाख रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्य किए गए, जबकि मनरेगा स्कीम के तहत वित्त वर्ष में चार करोड़ 80 लाख रुपये खर्च किए गए। एसडीए योजना के  तहत एक करोड़ 12 लाख रुपये की राशि विभिन्न विकास कार्यों के लिए निर्धारित की गई है। इसी तरह इन्दिरा आवास योजना एवं प्रियदर्शनी आवास योजना के तहत 273 व 193 घरों का निर्माण करवाया जा रहा है। इस पर वित्त वर्ष में लगभग दो करोड़ 50 लाख रुपये की राशि खर्च होने का अनुमान है।
विज्ञापन


वार्डों के विकास के लिए 23.71 करोड़ जारी
पंचकूला नगर निगम के वार्डों के विभिन्न विकास कार्यों के लिए लगभग 35 करोड़ रुपये की राशि निर्धारित की गई। इसमें से 23.71 करोड़ रुपये की राशि विभिन्न विकास कार्योें के लिए जारी की गई है और विकास कार्य प्रगति पर हैं। यह राशि नगर निगम क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट, सड़कों, पार्कों के रख-रखाव, जन स्वास्थ्य एवं सफाई संबन्धी कार्यों पर खर्च की जाएगी। नगर निगम के सभी वार्डों में विकास कार्यों के अन्य प्रस्ताव विचाराधीन हैं, जबकि कुछ कार्य प्रगति पर है।
विज्ञापन


टोल फ्री नंबर पर दी जा सकती हैं शिकायतें
जिला सचिवालय के भूतल पर स्थापित ईओसी सेंटर में आम जनता की शिकायतें टोल फ्री फोन नं. 0172-287582 के माध्यम से दर्ज करा सकते हैं। यह सुविधा 26 जनवरी से 24 घंटे उपलब्ध होगी। इस नंबर पर शिकायत मिलते ही इसे संबंधित विभाग को भेजा जाएगा, इसकी सुनवाई के लिए निर्धारित वक्त तक इस दिशा में किए गए प्रयासों की भी समीक्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में बनेंगे दो स्लॉटर हाउस
जिले के लोगों को अच्छा और पौष्टिक मीट उपलब्ध करवाने के लिए दो आधुनिक स्लॉटर हाउस, एक ओद्यौगिक क्षेत्र फेज-एक, पंचकूला तथा एक पिंजौर में स्थापित किए जाएंगे। उपायुक्त ने बताया कि नगर निगम की ओर से स्ट्रे डॉग्स की नसबंदी का ठेका पेट पशु केंद्र सेक्टर-तीन, पंचकूला को दिया हुआ है। इस केंद्र द्वारा पचंकूला शहर के 1374 स्ट्रे डॉग्स की नसबंदी की जा चुकी है। उपायुक्त ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मिड-डे-मील के लिए कुक एवं सहायक का वेतन बढ़ाया गया है।

स्टूडेंट्स को बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा
जिला प्रशासन द्वारा स्कूल और कॉलेज जाने वाली छात्र छात्राओं को सरकारी बसों में निशुल्क आने जाने की निशुल्क सुविधा मिलेगी। शिक्षण संस्थानों के आई कार्ड दिखाने पर हरियाणा रोडवेज की बसों में स्टूडेंट्स को यह सुविधा मिलेगी।

खाद्य सुरक्षा अध्यादेश का भी मिल रहा है फायदा
खाद्य सुरक्षा अध्यादेश के बारे में जानकारी देते हुए उपायुक्त ने बताया कि जिला में इस का शुभारंभ गत 20 अगस्त से किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि जिला में 277920 यूनिटों के 56706 कार्ड धारकों, जिसमें अन्तोदय अन्न योजना एवं आवास रहित परिवारों के तहत 16057 यूनिट के 3241 राशन कार्ड धारकों को 35 किलो ग्राम प्रति राशन कार्ड दो रुपये प्रति किलो ग्राम की दर से, सेंटर बीपीएल परिवारों की 21576 यूनिट के 4287 कार्ड धारकाें एवं राज्य बीपीएल परिवारों की 28334 यूनिटों के 4500 कार्ड धारकों को पांच किलोग्राम राशन प्रति यूनिट दो रुपये प्रति किलो की दर से राशन उपलब्ध करवाया जा रहा है। इसके अलावा 211953 यूनिटों के 44678 नये चिह्नित पीएचएच परिवार शामिल हैं।

सेक्टर-7, 9, 11 और 19 में रेहड़ी फड़ी वालों को जगह
हुडा ने रेहड़ी-फड़ी वालों को शहर के सेक्टर-7, 9, 11 और 19 में स्थान प्रदान कर दिए गए हैं। साथ ही सेक्टर 19, पिंजौर व कालका में जगह निर्धारण के लिए सर्वे किया जा रहा है।

जिला सचिवालय में आधार एनरोलमेंट सेंटर
उपायुक्त ने बताया कि जिला सचिवालय, पंचकूला में स्थाई आधार एनरोलमेंट केन्द्र स्थापित किया हुआ है, जिसका नोडल अधिकारी अतिरिक्त उपायुक्त, पंचकूला को नियुक्त किया गया है।

ऑफिस में रहने के निर्देश दिए
जिला के सभी कार्यालय के प्रभारियों को अपने-अपने कार्यालयों में सुबह नौ बजे से सायं पांच बजे तक उपलब्ध रहने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अतिरिक्त जिले के सभी अधिकारी अपने कार्यालयों में सुबह 11 बजे से 12 बजे के बीच जनता की शिकायतें सुनने के लिए उपलब्ध रहते हैं।

गोशाला में 716 पशुुओं की हो रही है सेवा
पंचकूला शहर के लावारिस पशुओं से निजात पाने के लिए श्री माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड की छह एकड़ भूमि पर गोशाला का निर्माण किया गया है। इसमें लगभग 1300 आवारा पशुओं को रखे जाने का प्रावधान है। वर्तमान में इसमें 716 आवारा पशुओं की सेवा की जा रही है। कामधेनु गोशाला, पिंजौर में वर्तमान में 874 पशुओं की सेवा की जा रही है ।


मासिक भत्ता भी बढ़ाया गया
सरकार ने नंबरदारों का 1150 भत्ता से बढ़ा कर 1500 रुपये मासिक कर दिया गया है। गांव में कार्यरत चौकीदारो का भत्ता 2500 रुपयेसे बढ़ाकर 3000 रुपये मासिक कर दिया गया है। शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रोें में कार्यरत सभी सफाई कर्मचारियों को मासिक मानदेय 8100 रुपये दिया जाएगा जो कि पहले 4848 रुपये मासिक दर से था। वृद्घ/विधवा/निशक्त व्यक्तियों को 700 से बढ़ाकर 1000 रुपये प्रतिमाह कर दिया जाएगा। उपायुक्त ने बताया कि निराश्रित/ बेसाहरा बच्चों को 200 के स्थान पर 500 रुपये मासिक आर्थिक सहयोग भत्ता दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed