फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   multi play system will be installed in 500 parks at mohali

बच्चों के खेलने के लिए पार्को में लगाए जाएंगे मल्टी प्ले सिस्टम

Mon, 02 May 2016 05:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 02 May 2016 05:52 PM IST
विज्ञापन
multi play system will be installed in 500 parks at mohali
पार्क में सुविधा - फोटो : demo pics

मोहाली के विभिन्न पार्कों में खेलने आने वाले बच्चों को अब परेशानी नहीं आएगी। वे पार्कों में एक समय में अठारह से अधिक गेम्स का आनंद उठा पाएंगे। बच्चों की सुविधा के लिए गमाडा ने शहर के विभिन्न पार्कों में मल्टी प्ले सिस्टम लगाने का फैसला लिया है।

विज्ञापन


इसके अलावा नए सेक्टरों के पार्कों का पूरी तरह सौंदर्यीकरण किया जाएगा। अगर सबकुछ सही रहा तो इसी महीने के आखिरी तक काम शुरू हो जाएगा। वहीं, गमाडा का पूरा फोकस इलाके में सुविधाओं को विकसित करने से है। जानकारी के मुताबिक शहर में पांच सौ से अधिक पार्क में हैं। जिनमें से कुछ पार्कों में मल्टी प्ले सिस्टम की सुविधा गमाडा द्वारा पहले ही मुहैया करवाई जा रही है।
विज्ञापन


जबकि रहते हुए पार्कों में यह काम किया जाना है। इस काम पर तकरीबन 150 लाख रुपये की लागत आने की उम्मीद है। गमाडा अधिकारियों के मुताबिक यह सारा काम तीन महीनों में पूरा किया जाएगा। इसके लिए कंपनियों से टाईअप किया जा चुका है। इसी महीने यह सारी प्रक्रिया पूरी की जाएगी। जो कंपनी गमाडा की शर्तों पर उतरेगी उसे यह काम अलॉट कर दिया जाएगा। वहीं, जानकारों की मानें तो मल्टी प्ले सिस्टम बच्चों को ध्यान में रखकर तैयार किए जाते हैं। इसमें बच्चों को चोट लगने का रिस्क काफी कम रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्वे का काम पूरा, अन्य काम भी होंगे जल्दी
शहर के विभिन्न पार्कों में कौन से काम किए जाने हैं। इस संबंधी गमाडा की टीम ने पूरे इलाके का सर्वे किया है। उक्त रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई जानी है। जिसके तहत जिन पार्कों में बरसातों में पानी भर जाता है। वहां पर मिट्टी डालकर लेवलिंग का काम किया जाएगा। इसके अलावा हार्टिकल्चर व अन्य सिविल वर्क भी पूरे किए जाएंगे।


लाइब्रेरी बनाने का काम शुरू
इससे पहले गमाडा ने विभिन्न पार्को में लाइब्रेरी बनाने का काम शुरू कर दिया है। पहले चरण में शहर के पांच प्रमुख पार्कों में लाइब्रेरी विकसित की जाएगी। जिसके बाद आगे की प्रक्रिया संपन्न होगी। लाइब्रेरी शहर के प्रमुख पार्को में विकसित की जा रही है। यह काम भी एक प्राइवेट कंपनी द्वारा किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed