फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   MP's suggestion on Metro expenditure: Centre to give 10 thousand crores

मेट्रो के खर्च पर सांसद का सुझाव : 10 हजार करोड़ केंद्र, बाकी 11 हजार करोड़ मिलकर दें चंडीगढ़-पंजाब और हरियाणा

Wed, 01 Jan 2025 01:16 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
MP's suggestion on Metro expenditure: Centre to give 10 thousand crores
चंडीगढ़। ट्राइसिटी में मेट्रो प्रोजेक्ट को जल्द शुरू करने की आवश्यकता पर जोर देते हुए सांसद मनीष तिवारी ने खर्च का एक व्यावहारिक समाधान सुझाया। उन्होंने कहा कि 21 हजार करोड़ की अनुमानित लागत में से 10 हजार करोड़ केंद्र सरकार वहन करे, जबकि शेष 11 हजार करोड़ चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा मिलकर दें। यूटी गेस्ट हाउस में हुई एडवाइजरी काउंसिल की ट्रांसपोर्ट सब-कमेटी की बैठक में उन्होंने आगाह किया कि अगले 10 साल में मेट्रो के बिना ट्राइसिटी में आवागमन असंभव हो जाएगा।
विज्ञापन

एडवाइजरी काउंसिल के ट्रांसपोर्ट सब-कमेटी की मंगलवार को सेक्टर-6 के यूटी गेस्ट हाउस में बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता सांसद मनीष तिवारी ने की। उन्होंने मेट्रो के लिए अधिकारियों से सवाल जवाब किया। इसमें हो रही देरी पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि निजी गाड़ियों की बढ़ती संख्या की वजह से अगले 10 साल में मेट्रो के बिना शहर की स्थिति बेहद खराब हो जाएगी। वर्तमान पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम भी इसे संभाल नहीं पाएगा इसलिए शहर को मेट्रो की तत्काल आवश्यकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह यूनिफाइड मेट्रोपॉलिटन ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी (यूएमटीए) की बैठक में इस मुद्दे को उठाएं। तुरंत मेट्रो का काम शुरू करने की कोशिश करें। इस पर अधिकारियों ने बहुत ज्यादा पैसा खर्च होने की बात की। इस पर तिवारी ने कहा कि मेट्रो का लाभ चंडीगढ़ के साथ पंजाब के मोहाली और हरियाणा के पंचकूला समेत अन्य इलाकों को भी होगा इसलिए चंडीगढ़ में मेट्रो को बनाने के लिए 10 हजार करोड़ रुपये केंद्र सरकार और बाकी 11 हजार करोड़ रुपये का खर्च चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा मिलकर उठाए।
विज्ञापन


ईवी चार्जिंग स्टेशनों के हालात पर जताई चिंता, सुधार के निर्देश
चंडीगढ़ में ईवी (इलेक्ट्रिक व्हीकल) चार्जिंग स्टेशनों की स्थिति पर सांसद मनीष तिवारी ने चिंता जताई। उन्होंने बैठक में अधिकारियों से सवाल किया कि शहर में कितने ईवी चार्जिंग स्टेशन चालू हैं और कितने नए स्टेशन बनने की योजना है। उन्होंने निर्देश दिए कि मौजूदा चार्जिंग स्टेशनों की दशा सुधारी जाए। इलेक्ट्रिक वाहनों का उपयोग बढ़ रहा है लेकिन चार्जिंग स्टेशनों की अपर्याप्तता और खराब स्थिति से लोगों को असुविधा हो रही है। क्रेस्ट के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि ईवी चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए एक ठोस कार्ययोजना तैयार की जाए और इसे तेजी से लागू किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीटीयू की ट्राइसिटी बस एप को लेकर लोगों को करें जागरूक
चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग (सीटीयू) ने यात्रियों की सुविधा के लिए कुछ साल पहले ट्राइसिटी बस नाम से एक मोबाइल एप लॉन्च किया था लेकिन इसकी जानकारी अभी तक आम जनता तक ठीक से नहीं पहुंच पाई है। यहां तक कि बैठक में मौजूद कई लोगों को भी इस एप के बारे में नहीं पता था। इसके माध्यम से सीटीयू की लोकल बसों के रूट और उनकी लाइव लोकेशन को आसानी से ट्रैक किया जा सकता है। सांसद तिवारी ने इस एप के प्रति लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए। अधिकारियों को कहा कि इस एप का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए ताकि अधिक से अधिक लोग इसका उपयोग कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article