बागी सांसद राजकुमार सैनी बीजेपी पर बरसे, पीएम मोदी को लेकर कह दी बड़ी बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के कुरुक्षेत्र से बागी भाजपा सांसद व लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के संरक्षक राजकुमार सैनी ने एक बार फिर केंद्र और राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। सैनी ने कांग्रेस और पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर भी निशाना साधा। चंडीगढ़ प्रेस क्लब में पत्रकारों से बातचीत में सैनी ने कहा कि भाजपा ने भले ही उन्हें पार्टी से न निकाला हो, लेकिन भाजपा हाईकमान को भेजे स्पष्टीकरण में वह अपनी स्थिति स्पष्ट कर चुके हैं। वह अब भाजपा से किनारा कर चुके हैं। उन्हें जनता ने चुनकर लोकसभा में भेजा है। इसलिए सांसद पद से इस्तीफा देने का कोई औचित्य नहीं है।
भाजपा और पीएम मोदी के नाम पर 90 फीसदी पिछड़ों ने वोट दिया, लेकिन भाजपा सबका साथ, सबका विकास के नारे पर नहीं चल पाई। सैनी ने कहा कि उनकी पार्टी सभी दस लोकसभा और नब्बे विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। अगर उन्होंने विधानसभा चुनाव लड़ा तो रोहतक से भूपेंद्र सिंह हुड्डा के खिलाफ मैदान में उतरेंगे।
लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी का वह संरक्षक के नाते विस्तार कर रहे हैं। रमेश राव पायलट प्रदेश अध्य्क्ष होंगे। सुभाष एडवोकेट, प्रवीण राजपूत, प्रदीप जांगड़ा, राज कुमार शर्मा, शिव लाल बाल्मीकि, प्रताप सिंह को महासचिव, पूर्व विधायक भरत सिंह छोक्कर, एडवोकेट रामभज, करतार राम, अजय चौहान, विनोद आश्री, अमित बाल्मिकी व धर्मबीर धानक को उपाध्यक्ष बनाया है। सैनी ने लोकसभा चुनाव के लिए प्रभारियों व जिलाध्यक्षों की भी घोषणा की।
सैनी के अनुसार, लोकसभा-राज्यसभा में जनहित के मुद्दे नहीं उठाए जाते न वहां फैसले होते हैं। 80- 80 साल के बुजुर्ग नेता अपने स्वार्थों के चलते राहुल गांधी जैसे लोगों के पीछे खड़े हैं। 100 फीसदी आरक्षण, हर परिवार में एक नौकरी, जिस परिवार में नौकरी नहीं उसके बेरोजगार को 10 हजार बेरोजगारी भत्ता, जनसंख्या नियंत्रण पर काम करेंगे। लोकसभा चुनाव के लिए राजस्थान और उत्तर प्रदेश में भी चुनाव लड़ने के लिए उम्मीदवार उनकी पार्टी के संपर्क में हैं। उन्होंने राहुल गांधी से पीएम नरेंद्र मोदी को बेहतर नेता करार दिया।