फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   MP Raghav Chadha wrote letter to Union Finance Minister, seeking a package for bad crops in Punjab

Punjab: सांसद राघव चड्ढा ने केंद्रीय वित्त मंत्री को लिखा पत्र, खराब फसलों के लिए मांगा पैकेज

Sat, 08 Apr 2023 11:01 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 08 Apr 2023 11:01 AM IST
सार

सांसद राघव ने अपने पत्र में लिखा है  कि पंजाब की करीब 14 लाख हेक्टेयर फसल बर्बाद हुई है। ऐसे में किसानों की मदद बहुत ही जरूरी है उन्होंने तुरंत पैसे दिए जाने की मांग की है।

विज्ञापन
MP Raghav Chadha wrote letter to Union Finance Minister, seeking a package for bad crops in Punjab
खराब फसलों का जायजा लेते सांसद राघव चड्ढा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब में पिछले दिनों हुई बारिश से फसलों को हुए नुकसान के मामले में राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन को पत्र लिखा है ।साथ ही मांग की है कि ऐसी स्थिति में पंजाब को विशेष पैकेज दिया जाए । बारिश से फसलों को काफी नुकसान हुआ है। राज्य सरकार अपनी तरफ से मुआवजे का ऐलान कर चुकी है ,लेकिन फिर भी किसानों की मदद की जरूरत है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक राघव चड्ढा ने शुक्रवार को राज्य के विभिन्न गांवों का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने किसानों से मिलकर उनकी मुश्किलों को जाना था। इतना ही नहीं बारिश से हुए फसल को नुकसान को भी देखा था। 
विज्ञापन


राघव ने अपने पत्र में लिखा है  कि पंजाब की करीब 14 लाख हेक्टेयर फसल बर्बाद हुई है। ऐसे में किसानों की मदद बहुत ही जरूरी है उन्होंने तुरंत पैसे दिए जाने की मांग की है। याद रहे कि इससे पहले पंजाब सरकार द्वारा बारिश हुई के मुआवजे के लिए विशेष गिरदावरी करवा रही है। मंत्री से लेकर विधायक तक खेतों में जाकर किसानों का दर्द सुन रहे हैं । जिला स्तर पर स्पेशल कमेटी गठित की गई हैं। सरकार द्वारा प्रति एकड़ 15 हजार मुआवजे का एलान किया  गया है ।
विज्ञापन
विज्ञापन


राघव चड्ढा ने केंद्रीय वित्त मंत्री को लिखे पत्र के साथ एक लिफाफे में बर्बाद हुई फसल के सैंपल भी भेजे हैं। क्योंकि किसानों की दलील थी कि केन्द्र सरकार को बताया जाए कि किस तरह फसलों का नुकसान हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed