फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   MP Manish Tiwari says he Will not leave Congress party

मनीष तिवारी की दो टूक: कांग्रेस में हिस्सेदार हैं हम, पार्टी नहीं छोड़ेंगे...पर कोई धक्का दे तो अलग बात है

Thu, 17 Feb 2022 10:06 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 17 Feb 2022 10:06 AM IST
सार

सांसद मनीष तिवारी कैप्टन अमरिंदर सिंह के पार्टी छोड़ने के बाद से विद्रोही तेवर अपनाए हुए हैं। वे पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिद्धू की खुलकर मुखालफत करने के साथ ही कई बार आलाकमान पर भी निशाना साध चुके हैं। 

विज्ञापन
MP Manish Tiwari says he Will not leave Congress party
मनीष तिवारी। - फोटो : फाइल

विस्तार

श्री आनंदपुर साहिब के सांसद और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनीष तिवारी ने कांग्रेस छोड़ने की अटकलों को खारिज किया है। तिवारी ने कहा कि मैंने कई बार ये बात पहले भी कही है कि हम कांग्रेस पार्टी में किराएदार नहीं हैं हम हिस्सेदार हैं। हां, कोई धक्का देकर निकालेगा तो दूसरी बात है। हमने अपनी जिंदगी के 40 साल पार्टी को दिए हैं, हमारे परिवार ने पार्टी के लिए खून बहाया है।  

विज्ञापन


मनीष तिवारी ने पूर्व कानून मंत्री अश्विनी कुमार के पार्टी छोड़ने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि जब भी कोई नेता कांग्रेस छोड़कर जाता है तो पार्टी का नुकसान होता है। आगे उन्होंने कहा कि राज्यसभा की एक सीट लोगों से बहुत कुछ करवाती है। मनीष तिवारी ने स्वीकार किया है कि यह गंभीर मुद्दा है। बातों ही बातों में उन्होंने कहा कि अगर सेखड़ी कांग्रेस छोड़ गए हैं, तो शायद इसके पीछे वे कोई सियासी लाभ ढूंढ रहे होंगे। उन्होंने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह से उनके निजी रिश्ते हैं। वह पहले भी उनके साथ मुलाकात करते थे और उनके कांग्रेस छोड़ने के बाद भी बात होती है।

विज्ञापन

स्टार प्रचारकों की सूची में नहीं मिली तिवारी को जगह

कांग्रेस ने इस बार पंजाब विधानसभा चुनाव में मनीष तिवारी को स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल नहीं किया है। मनीष तिवारी पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के करीबी हैं। वह खुलकर इस बात को स्वीकार करते हैं। एक न्यूज चैनल से बात करते वक्त मनीष तिवारी ने कहा कि कांग्रेस के स्टार प्रचारकों में ऐसे नाम भी शामिल हैं, जिनके कहने पर उनकी पत्नी तक वोट नहीं देंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed