फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   MP Kangana Ranaut demanded re-implementation of three agricultural laws, political uproar in Punjab

सियासत: सांसद कंगना रणाैत ने की तीन कृषि कानूनों को दोबारा लागू करने की मांग, पंजाब में मचा सियासी बवाल

Wed, 25 Sep 2024 08:21 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 25 Sep 2024 08:21 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के मंडी से सांसद कंगना रणाैत ने कहा है कि केंद्र सरकार को रद्द किए तीनों कृषि कानूनों को दोबारा लागू करना चाहिए। उन्होंने कहा कि देशभर में केंद्र के इन कानूनों को सराहा गया था, केवल एक प्रदेश के किसानों ने इनके खिलाफ आवाज उठाई थी। 

विज्ञापन
MP Kangana Ranaut demanded re-implementation of three agricultural laws, political uproar in Punjab
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के मंडी से सांसद कंगना रणौत के तीन कृषि कानूनों को दोबारा लागू किए जाने के विवादित बयान ने तूल पकड़ना शुरू कर दिया है। पंजाब में इस पर सियासी बवाल मच गया है। कांग्रेस, शिअद और आप के नेताओं ने सांसद कंगना के इस बयान पर भाजपा हाईकमान को उन्हें पार्टी से निष्कासित करने की मांग की है।

विज्ञापन


पंजाब में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने मंगलवार को भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की बॉलीवुड अभिनेत्री और मंडी की सांसद कंगना रणौत को विवादास्पद कृषि कानूनों की बहाली की वकालत करने के लिए मुखपत्र के रूप में नियुक्त करने की तीखी आलोचना की। बाजवा ने कहा कि भाजपा अपने किसान विरोधी एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए कंगना का इस्तेमाल कर रही है, उन्होंने सरकार से इस पर तत्काल स्पष्टीकरण मांगा।

विज्ञापन

बाजवा बोले-भाजपा मूकदर्शक बनी

बाजवा ने टिप्पणी की कि अगर केंद्र की भाजपा सरकार अपने मंडी सांसद द्वारा दिए गए बयानों के पीछे नहीं खड़ी होती है, तो उसे उनके खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करनी चाहिए। कंगना रणौत ने लगातार किसान समुदाय को निशाना बनाया है, जबकि भाजपा मूकदर्शक बनी हुई है। यह कोई संयोग नहीं है - यह एक सावधानीपूर्वक लिखी गई रणनीति है।

विज्ञापन
विज्ञापन


शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के प्रवक्ता एडवोकेट अर्शदीप सिंह कलेर ने कहा कि सांसद कंगना के इस विवादित बयान ने भाजपा के किसान विरोधी नीतियों को दर्शाती है। अगर भाजपा किसान विरोधी नहीं है तो इस पर पार्टी हाईकमान को तत्काल उन्हें पार्टी से निष्कासित करना चाहिए।

कंगना नायक नहीं खलनायक है

भाजपा सांसद एवं फिल्म अभिनेत्री कंगना रणौत के कृषि कानूनों को लेकर बयान पर पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि कंगना नायक नहीं खलनायक है, उसे सीरियस नहीं लिया जाना चाहिए। वह हमेशा ही पंजाब व हमारे लोगों के बारे में विवादित बयान देती रहती हैं। हालात यह है कि भाजपा को खुद उनके बयानों से किनारा करना पड़ रहा है।



डॉ. बलबीर ने कहा कि अगर कंगना के माता-पिता किसान हैं तो वो भी उसके बयान के साथ सहमत नहीं होंगे। कई लोग सोच समझकर बोलते हैं और कई लोग बोलने के बाद सोझते हैं, लेकिन कंगना इन दोनों कैटेगरी में नहीं हैं। वो न तो बोलने से पहले सोचती हैं और न ही बाद में। अब कंगना लोकसभा में सांसद हैं, उनको इस तरह के बयान नहीं देने चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed