{"_id":"2026be85607f7c7f2c529082ac6baf69","slug":"movie-poster-release-on-army-general-murderers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्मी जनरल के हत्यारों पर फिल्म, पोस्टर रिलीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आर्मी जनरल के हत्यारों पर फिल्म, पोस्टर रिलीज
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 25 Feb 2015 03:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिंह ब्रदर्स प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फिल्म द मास्टर माइंड जिंदा एंड सुक्खा का मंगलवार को पोस्टर रिलीज किया गया और इस दौरान किसी अप्रिय घटना से निपटने के लिए चंडीगढ़ प्रेस क्लब के आसपास पुलिस ने बैरिकेड्स लगा रखे थे।
विज्ञापन
यह फिल्म पंजाब के दो युवाओं पर आधारित है, जिन्हें जून 1984 में ऑपरेशन ब्लू स्टार के तहत दरबार साहिब (अमृतसर) में हुए आर्मी अटैक में शामिल पूर्व भारतीय सेना के जनरल अरुण कुमार श्रीधर वैद्य की हत्या के आरोप में फांसी की सजा सुनाई गई।
विज्ञापन
जिंदा यानी हरजिंदर सिंह जिंदा और सुक्खा यानी सुखदेव सिंह सुक्खा। मंगलवार को इस पंजाबी फिल्म का पोस्टर चंडीगढ़ प्रेस क्लब में शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के प्रमुख सिमरनजीत सिंह मान ने लांच किया। यह फिल्म 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
विज्ञापन
इस मौके पर एक्टर नव बाजवा, सोनप्रीत जविंदा, सुखजिंदर शेरा, अमृतपाल सिंह, सुनीता धीर, ईशा शर्मा, सतवंत कौर, प्रोड्यूसर सुखचैन सिंह, जसविंदर कुमार, रंजीत सिंह और भाई जिंदा की बहन बलविंदर कौर मौजूद रहीं। फिल्म में एक्टर गुग्गू गिल भी नजर आएंगे।
प्रोड्यूसर सुखचैन सिंह ने कहा कि यह रियल स्टोरी है और इस स्टोरी का उद्देश्य किसी की भावनाएं भड़काना नहीं है। एक्टर नव बाजवा ने कहा कि उनको फिल्म में काम करते हुए काफी अच्छा लगा।