{"_id":"5d92e82a8ebc3e014f25e56d","slug":"mother-and-daughter-flow-off-in-strong-water-flow","type":"story","status":"publish","title_hn":"अचानक आए पानी में नेपाल मूल की मां-बेटी बही, मां का शव मिला, लापता बेटी की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अचानक आए पानी में नेपाल मूल की मां-बेटी बही, मां का शव मिला, लापता बेटी की तलाश
Tue, 01 Oct 2019 12:38 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, होशियारपुर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, होशियारपुर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 01 Oct 2019 12:38 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
मूसलाधार बारिश के कारण होशियारपुर के समीपवर्ती गांव शेरपुर बाहतियां में फार्म हाउस पर रह रहा एक परिवार चो में आई बाढ़ की चपेट में आ गया। पानी के तेज बहाव में उनका घर ढह गया और परिवार के सदस्य तेज बहाव में बह गए। परिवार के मुखिया राजू थापा ने खुद को किसी तरह संभाला और पानी से बाहर निकले।
विज्ञापन
उनकी पत्नी और पांच साल की बेटी पानी में बह गए। उसने उन्हें बचाने के काफी प्रयास किए लेकिन पानी के तेज बहाव के आगे बेबस रहा। इस बारे में पता चलने पर इलाके के लोग और मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों की खोज शुरू की। काफी मशक्कत के बाद सोमवार को थापा की पत्नी सीमा थापा का शव ढूंढ लिया गया।
विज्ञापन
बच्ची का अब तक कुछ पता नहीं चल पाया है। गीता की तलाश की जा रही है। खबर लिखे जाने तक उसका कुछ पता नहीं चला था। यह परिवार मूलरूप से नेपाल का रहने वाला है और यहां पर किसी के फार्म हाउस पर रह रहा था। थाना सदर पुलिस के एएसआई राज कुमार के अनुसार लापता बच्ची की तलाश जारी है।
विज्ञापन