{"_id":"ede97aca30bbf0b589fea98ee0a8a79b","slug":"mother-and-child-center-will-open-in-gmch-32","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएमसीएच-32 में खुलेगा मदर एंड चाइल्ड सेंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएमसीएच-32 में खुलेगा मदर एंड चाइल्ड सेंटर
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 01 Nov 2013 01:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीएमसीएच-32 में मदर एंड चाइल्ड सेंटर खोलने की योजना है। संस्थान के डायरेक्टर डॉ. अतुल सचदेवा ने इसके लिए यूटी के हेल्थ डिपार्टमेंट को पत्र लिखा है।
हेल्थ विभाग की ओर से उन्हें इस संबंध में पॉजिटिव रिस्पांस मिला है। इसके लिए जगह का भी चुनाव हो गया है।
यह वुमन हेल्थ सेंटर संस्थान के सराय और हनुमान मंदिर के बीच खाली जगह पर बनेगा। डा. सचदेवा ने बताया कि इसमें महिलाओं और बच्चों के लिए विशेष सुविधाएं होंगी। 24 घंटे इमरजेंसी की सेवाएं उपलब्ध होंगी।
यहां सभी एडवांस इलाज और डायग्नोसिस की सुविधा भी होगी। सेंटर से गर्भवती महिलाओं को काफी सुविधा होगी। डॉ. सचदेवा ने बताया कि उनकी सभी तैयारियां पूरी हैं।
विभाग से हरी झंडी मिलने का इंतजार है। शहर में फिलहाल पीजीआई में एडवांस पीड्रियॉट्रिक सेंटर है। यहां पर मरीजों का काफी बोझ रहता है। जीएमसीएच-32 में सेंटर का निर्माण होने से पीजीआई से मरीजों का बोझ कम होगा।
विज्ञापन
सेक्टर-53 में होगा 32 का एक्सटेंशन जीएमसीएच-32 भी अपने एक्सटेंशन के लिए भी तैयार है। मेडिकल संस्थान की ओर से सेक्टर-53 में एक ट्रामा सेंटर बनाया जाएगा।
यहां पर इमरजेंसी व अन्य आधुनिक सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। अस्पताल ने इस सेंटर के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके अलावा कई अन्य प्रोजेक्ट भी पाइपलाइन में है। 2014-15 तक कई प्रोजेक्टों के पूरे होने की संभावना है।