फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Most of the officers were absent in the Punjab Secretariat

लापरवाही: पंजाब में निजाम बदला मगर अधिकारियों का रवैया नहीं, सचिवालय से बड़े अधिकारी नदारद, छोटे समय पर पहुंचे

Tue, 15 Mar 2022 12:43 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 15 Mar 2022 12:43 AM IST
सार

अब पंजाब का निजाम बदल गया है उनके स्थान पर 16 मार्च को भगवंत मान मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। इसके बाद भी सचिवालय में बड़े अधिकारियों की टाइमिंग और उनकी अनिवार्य उपस्थिति अभी नियमित नहीं हुई है।

विज्ञापन
Most of the officers were absent in the Punjab Secretariat
पंजाब सचिवालय

विस्तार

पंजाब में निजाम बदल चुके हैं, इसके बाद भी बड़े अधिकारियों की सचिवालय आने की टाइमिंग में कोई बदलाव नहीं आया। भगवंत मान के शपथ ग्रहण से पहले सचिवालय से सोमवार को अधिकांश अधिकारी नदारद रहे। अधीनस्थ बोले कि साहब दौरे पर हैं, कब आएंगे के सवाल पर उन्होंने चुप्पी साध ली। हालांकि छोटे अधिकारी बदलाव को देखते हुए राइट टाइम हो गए हैं।

विज्ञापन


पंजाब सचिवालय में अधिकारियों के आने के समय को लेकर लगातार सवाल उठते रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस्तीफे के बाद 20 सितंबर 2021 को उनके स्थान पर पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने सरकार का कार्यभार संभालने के साथ ही अधिकारियों को सचिवालय समय पर आने की हिदायत दी थी। उन्होंने अधिकारियों को सुबह 9 बजे पहुंचने के निर्देश दिए थे और जनता के साथ मिलने का समय बढ़ाने को भी कहा था।
विज्ञापन


अब पंजाब का निजाम बदल गया है उनके स्थान पर 16 मार्च को भगवंत मान मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। इसके बाद भी सचिवालय में बड़े अधिकारियों की टाइमिंग और उनकी अनिवार्य उपस्थिति अभी नियमित नहीं हुई है। अधिकारियों के कार्यालय में उपस्थित नहीं होने के कारण मिलने वाले भी नहीं पहुंच रहे हैं। इस कारण से सचिवालय में भी सन्नाटा पसरा है। बड़े अधिकारियों के अधीनस्थों ने बताया कि साहब दौरे पर हैं, कब आएंगे के सवाल पर वह चुप्पी साध गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्मचारियों की पार्किंग हुई फुल
सत्ता में बदलाव के साथ ही सचिवालय में कर्मचारियों की कार्यप्रणाली में भी बदलाव देखने को मिलने लगा है। सचिवालय की कर्मचारी पार्किंग में वाहनों की संख्या भी बढ़ने लगी है। जहां वाहनों से ज्यादा खाली स्थान दिखाई देता था अब वहां वाहनों की संख्या में वृद्धि होनी शुरू हो गई है। दो पहिया पार्किंग फुल होने लगी है। कार पार्किंग में भी संख्या बढ़ी है।


मान के पहले निर्देश अभी अमल नहीं
आम आदमी पार्टी की जीत के बाद मनोनीत मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा था कि अब सरकारी कार्यालयों में मुख्यमंत्री नहीं शहीद भगत सिंह और संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की फोटो लगाई जाएगी। इसके बाद भी सचिवालय कार्यालयों में अभी तक फोटो नहीं लगाई गई हैं। अफसरशाही ने मान के इस पहले निर्देश पर ही अमल अभी तक नहीं किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed