फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Most 89 corona infected in one day

एक दिन में मिले कोरोना के सबसे ज्यादा 89 मरीज

Mon, 10 Aug 2020 02:33 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2020 02:33 AM IST
विज्ञापन
Most 89 corona infected in one day
चंडीगढ़। शहर में रविवार को 89 कोरोना संक्रमित मिले। इनमें से 29 में रैपिड एंटीजन टेस्ट के जरिए जबकि 60 में आरटी-पीसीआर टेस्ट के जरिए कोरोना की पुष्टि हुई है। शहर में अभी तक 1515 लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हो चुकी है। इनमें से 904 कोरोना संक्रमित मरीज अभी तक ठीक हो चुके हैं। रविवार को शहर में आए 89 कोरोना संक्रमित मरीजों के संपर्क में आए 82 संदिग्ध मरीजों के नमूने को जांच के लिए भेजा गया है। इनकी रिपोर्ट सोमवार को आएगी। इससे पहले 5 अगस्त को 64 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई यही।
विज्ञापन

रविवार को पॉजिटिव मिले मरीजों में सेक्टर-43 निवासी 49 साल के पुरुष, सारंगपुर के 30 साल की युवती, सेक्टर 32 की 60 साल की वृद्धा, सेक्टर-47 की 37 साल की महिला, सेक्टर 63 का 32 साल का पुरुष, सेक्टर 31 का 16 साल का किशोर, सेक्टर-30 की 33 साल की महिला, सेक्टर-49 का 32 साल का पुरुष, सेक्टर 38 का 67 साल का पुरुष और 62 साल की वृद्धा, धनास के एक ही परिवार के 41 साल के पुरुष, 24 साल की युवती और 1 साल की बच्ची की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सेक्टर 38 का 35 साल का पुरुष, सेक्टर 30 के एक ही परिवार का 49 साल का पुरुष व 26 साल का युवक, पीजीआई में कार्यरत 46 साल की महिला, सेक्टर 43 की 63 साल की महिला, सेक्टर 39 में 26 साल की युवती, सेक्टर 45 में 35 साल का पुरुष, सेक्टर 38 वेस्ट में 56 साल की महिला, सेक्टर 52 में 32 साल की महिला पॉजिटिव मिली है। सेक्टर 28 में 24 साल का युवक, सेक्टर 35 में 54 साल का पुरुष, बुड़ैल में 40 साल का पुरुष, खुड्डा अलीशेर में 36 साल का पुरुष, सेक्टर 56 में 10 साल का बच्चा, सेक्टर 46 निवासी जीएमसीएच में कार्यरत सेक्टर 46 निवासी 34 साल का पुरुष, सेक्टर 43 का 24 साल का युवक, रामदरबार का 35 साल का पुरुष, मनीमाजरा का 29 साल का युवक, जीएमसीएच में कार्यरत तीन महिलाएं क्रमश: 32, 45 और 30 साल की महिलाएं, डढ़िया का 30 साल का युवक और सेक्टर 41 की 24 साल की युवती में कोरोना की पुष्टि हुई है। जीएमसीएच 32 में कार्यरत 26 व 27 साल की दो युवती, सेक्टर 32 का 34 साल का पुरुष, सेक्टर 32 की 32 साल की महिला, सेक्टर 56 का 22 साल का किशोर, बहलाना का 35 साल का पुरुष, सेक्टर 34 की 12 साल की किशोरी, सेक्टर 32 का 55 साल का पुरुष, सेक्टर 43 का 43 साल का पुरुष, धनास के एक ही परिवार के 37 साल का पुरुष व 15 साल की किशोरी, बुड़ैल के एक ही परिवार की 76 साल की वृद्धा और 13 साल का बच्चा, सेक्टर 40 के एक ही परिवार की 14 साल की किशोरी, 18 साल का किशोर व 40 साल की महिला, सेक्टर 40 के ही एक अन्य परिवार की 63 साल की वृद्धा, 65 साल की वृद्ध, एक साल के बच्चे व 38 साल के पुरुष, सेक्टर 16 के 30 साल के पुरुष, मौलीजागरां की 56 साल की महिला और सेक्टर 38 के एक ही परिवार के 73 साल के वृद्ध और 70 साल की वृद्धा की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन

32 मरीज डिस्चार्ज
शहर में रविवार को पीजीआई, कमांड अस्पताल, धनवंतरि अस्पताल, जीएमसीएच, सूद धर्मशाला, घरों में एवं पीयू में आइसोलेट किए गए 32 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed