{"_id":"67d331d57039784f5b06b0a7","slug":"mornis-patwari-will-be-suspended-raipur-ranis-patwari-also-directed-to-take-action-chandigarh-news-c-290-1-pkl1067-15860-2025-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: मोरनी का पटवारी होगा निलंबित, रायपुररानी के पटवारी भी कार्रवाई के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: मोरनी का पटवारी होगा निलंबित, रायपुररानी के पटवारी भी कार्रवाई के निर्देश
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-1 स्थित लघु सचिवालय के सभागार में राजस्व अधिकारियों के साथ उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को जिलावासियों के कार्यों को बिना विलंब करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को आमजनता की राजस्व से संबंधित शिकायतों के निपटान के लिए टोल फ्री हेल्पलाइन शुरू करने के निर्देश दिए। ताकि लोग व्हाट्सएप के माध्यम से अपनी शिकायत दर्ज करवा सकें। उपायुक्त ने अनियमितताएं पाने जाने पर मोरनी के पटवारी को निलंबित करने और रायपुररानी के पटवारी के खिलाफ अनुशासनहीनता व विभागीय कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि यदि किसी नागरिक की समस्या का समाधान समय पर नहीं होता तो वे बेझिझक उन्हें मिल सकते हैं। उन्होंने अधिकारियों को शामलात जमीन की गिरदावरी व प्रविष्टियां करते समय विशेष एहतियात बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने टोकन के जरिये कार्य को जल्द बिना विलंब पूरा करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने कहा कि सरकार की ओर से अधिग्रहित भूमि के इंतकाल बिना देरी के मंजूर किए जाएं ताकि उन पर जल्द कार्य किया जा सके।
उपायुक्त ने राजस्व विभाग के सभी अधिकारियों को सचेत करते हुए कहा कि हम सभी अधिकारी जनता के कार्यों को बिना देरी पूरा करने के लिए तैनात है। सभी अधिकारी प्राथमिकता के आधार पर राजस्व से संबंधित कार्य जल्द पूरा करें, ताकि लोगों को कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें। उन्होंने कहा कि देरी से कार्य व लंबित कार्य रखने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।