फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   More cyber crime with girls aged 15-24, Research Report

शोध परिणामः 15-24 उम्र वर्ग की लड़कियों का होता है ऑनलाइन शोषण, साइबर सेल को सौंपी रिपोर्ट

Wed, 21 Oct 2020 12:01 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Wed, 21 Oct 2020 12:01 PM IST
विज्ञापन
More cyber crime with girls aged 15-24, Research Report
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock
चंडीगढ़ सेक्टर-36 स्थित एमसीएम डीएवी कॉलेज फॉर वुमन में चंडीगढ़ पुलिस ने अनुमोदित अनुसंधान परियोजना शुरू की है। इसका उद्देश्य चंडीगढ़ में महिला इंटरनेट उपयोगकर्ताओं के बीच साइबर उत्पीड़न की घटनाओं की जांच के बारे में पता लगाकर उन्हें जागरूक करना है। कॉलेज के दो प्रोफेसरों की शोध में सामने आया कि शहर में 15 से 24 उम्र वर्ग की महिलाओं के साथ साइबर अपराध ज्यादा हो रहा है।
विज्ञापन


चंडीगढ़ में महिलाओं के साथ साइबर उत्पीड़न शीर्षक पर अनुसंधान कॉलेज के पोस्ट ग्रैजुएट डिपार्टमेंट ऑफ कॉमर्स की डॉ. ममता रती और पोस्ट ग्रैजुएट डिपार्टमेंट ऑफ सोशियोलॉजी की डॉ. मीनाक्षी राणा ने पूरा किया। इसकी विस्तृत रिपोर्ट साइबर सेल को सौंपी गई। कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. निशा भार्गव ने कहा कि महिलाओं के प्रति साइबर उत्पीड़न, साइबर मानहानि, साइबर अपराध आदि के मामलों की बढ़ती घटनाओं के मद्देनजर हमने यह प्रोजेक्ट शुरू किया है।
विज्ञापन


सर्वे के मुताबिक साइबर अपराध व्हाट्सऐप पर ज्यादा
प्रो. ममता रती ने बताया कि हमने सर्वे में चंडीगढ़ की 15 से 64 उम्र वर्ग की महिलाओं को शामिल किया था। चंडीगढ़ निवासी, यहां नौकरी करने और पढ़ाई करने वाली लगभग 800 महिलाओं के सैंपल पर सर्वे रिपोर्ट बनाई गई है। हमने प्रश्नों के माध्यम से महिलाओं से पिछले 12 महीने में सोशल मीडिया पर हुए क्राइम से संबंधित सवाल पूछे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें फेसबुक, ट्विटर, व्हाट्सऐप और इंस्टाग्राम प्लेटफार्म को शामिल किया गया था। सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक ज्यादातर क्राइम गतिविधियां व्हाट्सएप के जरिए हो रही हैं। इसमें भी 15 से 24 उम्र वर्ग की महिलाओं के साथ ज्यादा अपराध हो रहे हैं जैसे सैक्सुअल टिप्पणियां इत्यादि। कई महिलाओं ने ज्यादा सोशल चैटिंग एप का उपयोग का कारण अकेलेपन को बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed