{"_id":"8b9a7497d077da7acb410cc0277e0d4f","slug":"more-and-more-people-aware-of-the-franchise-deputy-commissioner","type":"story","status":"publish","title_hn":"'मताधिकार के प्रति लोगों को जागरूक करना जरूरी'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'मताधिकार के प्रति लोगों को जागरूक करना जरूरी'
ब्यूरो/अमर उजाला-पंचकूला
Updated Sun, 26 Jan 2014 09:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. एसएस फुलिया ने युवाओं से आह्वान किया है कि मताधिकार के प्रति लोगों को अधिक से अधिक जागरूक करें, ताकि इस दिशा में लोगों की काफी मात्रा में भागीदारी सुनिश्चित की जा सके।
विज्ञापन
फुलिया पंचकूला के सेक्टर-14 स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय में आयोजित राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय समारोह को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जो कार्य युवा कर सकते हैं, उसे कोई नहीं कर सकता है। उन्होंने कहा कि यह सौभाग्य की बात है कि दुनिया के सबसे बडे़ लोकतांत्रिक देश में हमें वोट करने का अधिकार मिला। उपायुक्त ने कहा कि पंचकूला में 100 प्रतिशत के पीछे 62 प्रतिशत वोटर हैं।
विज्ञापन
उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उनके यह पदभार संभालने के समय मतदाताओं की संख्या 54.2 प्रतिशत थी जो कि अब बढ़ कर 57 प्रतिशत हो गई है।
उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रतिशतता को 60 फीसदी तक किए जाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
चुनाव विभाग की ओर से वोट बनवाने के प्रति आम लोगों को जागरूक करने के लिए ब्लाक एवं जिला स्तर पर करवाई गई पोस्टर मेकिंग, निबंध लेखन व वाद-विवाद प्रतियोगिता के विजेता बच्चों को नकद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया। वहीं बीएलओ को भी सम्मानित किया गया।
महाविद्यालय की लगभग 300 छात्राओं को फोटोयुक्त पहचान पत्र भी वितरित किए और उपस्थित मतदाताओं को शपथ भी दिलवाई।
इस मौके पर नगर निगम की मेयर उपिंदर आहलुवालिया, नगराधीश कमलप्रीत कौर, महाविद्यालय के प्रधानाचार्य हरवेन्द्र कुमार शर्मा, महाविद्यालय की छात्रा सांची, अपनम ने भी समारोह को संबोधित किया।
इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त एसपी अरोड़ा, उपमंडल अधिकारी (ना.), पंचकूला गुरमीत सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी सावित्री सिहाग, नगर निगम के कार्यकारी अधिकारी ओपी सिहाग, तहसीलदार चुनाव चंदु लाल सैणी, पार्षद लिली बावा और समाज सेवी संजय आहुजा उपस्थित थे।