{"_id":"62aa370b02f2db4c0b046394","slug":"moosewala-murder-bishnoi-kept-on-luring-in-the-interrogation-of-five-and-a-half-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moosewala Murder: मूसेवाला से क्या दुश्मनी थी, जेल से हत्या की साजिश कैसे रची? जानें बिश्नोई ने क्या दिया जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moosewala Murder: मूसेवाला से क्या दुश्मनी थी, जेल से हत्या की साजिश कैसे रची? जानें बिश्नोई ने क्या दिया जवाब
Thu, 16 Jun 2022 09:55 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अभिषेक वाजपेयी, चंडीगढ़
अभिषेक वाजपेयी, चंडीगढ़
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 16 Jun 2022 09:55 AM IST
सार
पंजाब पुलिस ने पूछे 10 से 15 सवाल, लॉरेंस ने दिए टेढ़े मेढ़े जवाब। बोला- मैं तिहाड़ जेल में था, मुझे मूसेवाला की हत्या के बारे में कुछ नहीं पता।
विज्ञापन
लॉरेंस बिश्नोई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाबी गायक और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को ट्रांजिट रिमांड पर पूछताछ के लिए दिल्ली से लाई पंजाब पुलिस ने गैंगस्टर से साढ़े पांच घंटे पूछताछ की। इस दौरान उससे 10 से 15 सवाल पूछे, जिनका वह गोलमोल जवाब देता रहा।
विज्ञापन
उसने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया और पुलिस को बरगलाता रहा। वह पूरे समय तिहाड़ जेल का रट्टा ही रटता रहा। बिश्नोई ने सभी सवालों के जवाब में कहा कि वह मूसेवाला की हत्या के दौरान तिहाड़ जेल में बंद था, उसे इस मामले में कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
पहले दिन की पूछताछ में लॉरेंस से कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं मिलने के बाद अब पंजाब पुलिस ने प्लान बी पर काम करना शुरू कर दिया है। इसके तहत बिश्नोई को अब तक मूसेवाला की हत्या में गिरफ्तार दूसरे गैंगस्टरों से रूबरू कराएगी। पुलिस के आला अधिकारियों को उम्मीद है कि दो दिन की पूछताछ में कई सवालों से पर्दा उठ जाएगा।
विज्ञापन
पुलिस सूत्रों ने बताया कि बिश्नोई के मेडिकल में सभी जांचें सामान्य मिली हैं, इसके बाद भी वह तबीयत खराब होने का बहाना करता रहा। हालांकि पहले दिन की पूछताछ में पुलिस ने बिश्नोई के साथ कोई सख्त रवैया नहीं अपनाया, लेकिन यदि आगे की पूछताछ में उसने पुलिस का कोई सहयोग नहीं किया तो पंजाब पुलिस सख्ती से भी पेश आ सकती है।
पूछताछ में लिया गोरा का नाम
पंजाब पुलिस की पूछताछ में बिश्नोई ने होशियारपुर जेल में बंद गैंगस्टर गोरा का नाम लिया है। इसके बाद पुलिस होशियारपुर जेल से गुरप्रीत गोरा को खरड़ लेकर आई है। गोरा कनाडा में बैठे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ का जीजा बताया जा रहा है।
इन सवालों पर रहा पुलिस का फोकस
- सिद्धू मूसेवाला से तुम्हारी क्या दुश्मनी थी
- जेल में बैठकर हत्या की साजिश कैसे बनाई
- हत्या के लिए किन साथियों की मदद ली
- एएन-94 हथियार कहां से मंगाया था
- जेल में बैठकर साथियों से कैसे संपर्क करते हो
- मूसेवाला के अलावा और किसको मारना चाहते हो
- हत्या से पहले की गई रेकी में किसका सहयोग लिया
- सुरक्षा में कटौती किए जाने की क्या तुम्हें जानकारी थी