फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Monty was hiding in Hanumangarh after firing bullets, three shelters arrested

गोलियां बरसाकर हनुमानगढ़ में छुपा था मोंटी, पनाह देने वाले तीन गिरफ्ता

Thu, 22 Oct 2020 01:30 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
Monty was hiding in Hanumangarh after firing bullets, three shelters arrested
चंडीगढ़। बुड़ैल में सोनू शाह हत्याकांड के गवाहों को गोली मारने की कोशिश करने वाले गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के करीबी मोंटी शाह को पनाह देने के मामले पुलिस ने दो भाइयों समेत तीन आरोपियों को राजस्थान के हनुमानगढ़ से गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान हनुमानगढ़ स्थित पारीक कॉलोनी निवासी परविंदर वाधवा (26), दीपक वाधवा (28) और वीरेंद्र सोनी (26) के रूप में हुई है। आरोपियों को ड्यूटी मजिस्ट्रेट समक्ष पेश कर तीन-तीन दिन का रिमांड हासिल किया गया है।
विज्ञापन

11 अक्तूबर की रात मोंटी शाह दोनों हाथों में पिस्टल लहराते हुए बुड़ैल पहुंचा और अपने दफ्तर में बैठे प्रॉपर्टी डीलर सोनू शाह के भाई प्रवीण शाह और तीरथ पर गोलियां बरसा दीं। दोनों ने भागकर अपनी जान बचाई। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। 50 हजार के इनामी मोंटी शाह की चंडीगढ़ पुलिस को तलाश है। मंगलवार को सूचना मिलने पर सेक्टर 34 थाना प्रभारी बलदेव की अगुवाई में टीम मोंटी को दबोचने हनुमान पहुंची थी, लेकिन वह पहले ही फरार हो गया। पुलिस कमरे में शरण देने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लाई। जांच में सामने आया कि मोंटी वारदात के बाद हनुमानगढ़ में उक्त मकान में रुका हुआ था। पकड़े गए आरोपी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के सक्रिय सदस्य हैं और शूटरों को आश्रय, हथियार व वाहन उपलब्ध कराते हैं। मोंटी शाह को दोनों पिस्टल भी इन्होंने ही मुहैया कराई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed