फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Monty Shah, close to gangster Lawrence Bishnoi, declared a prize of 50 thousand

चंडीगढ़: मोंटी शाह पर 50 हजार का इनाम घोषित, गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का है करीबी

Sun, 18 Oct 2020 10:19 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sun, 18 Oct 2020 10:19 AM IST
विज्ञापन
Monty Shah, close to gangster Lawrence Bishnoi, declared a prize of 50 thousand
सीसीटीवी में कैद मोंटी शाह की तस्वीर। - फोटो : फाइल फोटो

सोनू शाह हत्याकांड के गवाहों को गोली मारने की कोशिश करने के आरोपी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के करीबी मोंटी शाह उर्फ ओजनस (31) पर चंडीगढ़ पुलिस ने 50 हजार रुपये का इनाम रख दिया है। बुड़ैल निवासी मोंटी शाह वारदात के बाद से फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस जगह-जगह दबिश दे रही है लेकिन अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिला है। हालांकि उसके साथी परवीन उर्फ भीमा शूटर को सेक्टर-34 थाना पुलिस शुक्रवार को गिरफ्तार कर चुकी है।

विज्ञापन


बता दें कि बीती 11 अक्तूबर की देर शाम मोंटी शाह दोनों हाथों में पिस्टल लहराते हुए सोनू शाह के भाई प्रवीण शाह और तीरथ को जान से मारने की नीयत से बुड़ैल स्थित उनके दफ्तर की तरफ आ रहा था। वहीं, तीरथ सामने की तरफ से दफ्तर जा रहा था।
विज्ञापन


इस दौरान उसने मोंटी शाह को देख लिया। मोंटी उसे जान से मारने की नीयत से उसकी तरफ बढ़ा लेकिन जैसे-तैसे प्रवीण और तीरथ ने दफ्तर में छिपकर अपनी जान बचाई। वारदात दफ्तर के बाहर गली में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि प्रवीण शाह और तीरथ बुड़ैल में हुए सोनू शाह हत्याकांड के गवाह हैं। सेक्टर-34 थाना पुलिस ने मामले में सीसीटीवी के आधार पर मोंटी शाह व अन्य के खिलाफ हत्या का प्रयास, आपराधिक षड्यंत्र रचने की धारा 120/बी समेत आर्म्स एक्ट समेत अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। बता दें कि सितंबर 2019 में सोनू शाह की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी।

 

इसके बाद प्रवीण शाह को भी जान का खतरा बना हुआ है। बताया जाता है कि इस मामले को लेकर उसने पुलिस से सुरक्षा की भी मांग की थी लेकिन उसे किसी भी प्रकार की कोई पुलिस सुरक्षा मुहैया नहीं करवाई गई है। इसके अलावा मोंटी शाह एनडीपीएस एक्ट समेत अन्य मामलों में चंडीगढ़ पुलिस का अपराधी रह चुका है।


गैंगस्टर राजू बिसौदी पर था 50 हजार का इनाम
28 सितंबर 2019 को सोनू शाह के दफ्तर में घुसकर बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर उसकी हत्या के करीब एक घंटे बाद गैंगस्टर लॉरेंश बिश्नोई ने फेसबुक पर सोनू की हत्या की जिम्मेदारी ली, जबकि इसके अगले दिन लॉरेंस गैंग के ही राजू बिसौदी ने भी हत्या की जिम्मेदारी ले ली थी।

 

चंडीगढ़ पुलिस और क्राइम ब्रांच जब राजू बिसौदी को दबोचने में नाकाम रही तो उस पर 50 हजार रुपये का इनाम भी रखा गया था। हालांकि फरवरी 2020 को हरियाणा एसटीएफ ने राजू बिसौदी को गिरफ्तार कर लिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed