फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   monthly pass of rupees 700 for vehicle parking in multileval parking

गुडन्यूज: चंडीगढ़ में मल्टीलेवल पार्किंग शुरू, 5 रुपये दीजिए, कार पार्क कीजिए

Tue, 10 May 2016 10:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 10 May 2016 10:06 AM IST
विज्ञापन
monthly pass of rupees 700 for vehicle parking in multileval parking
मल्टीलेवल पार्किंग - फोटो : amar ujala

मल्टीलेवल पार्किंग में पहले चार घंटे कार पार्क करने का शुल्क 5 रुपये रखा गया है, जबकि उसके बाद हर घंटे के अलग से 5 रुपये चार्ज होंगे। 10 घंटे कार पार्क करने पर 35 रुपये शुल्क लिया जाएगा। पूरा माह वाहन पार्किंग के लिए 700 रुपये में पास बनेंगे।

विज्ञापन

यह पास सेक्टर-17 के व्यापारियों के लिए फायदेमंद रहेगा, क्योंकि उनकी कारें सुबह से देर शाम तक बाजार की पार्किंग में ही रहती हैं। मल्टीलेवल पार्किंग चलाने का ठेका मैक कंपनी को दिया गया है।
विज्ञापन


निगम की ओर से अभी तीन माह के लिए यह ठेका अलॉट किया गया है। मैक कंपनी ने निर्णय लिया है कि मल्टीलेवल पार्किंग के सबसे नीचे वाली फ्लोर (-3) में सिर्फ पास वाले वाहन ही पार्क करवाए जाएंगे। मल्टीलेवल पार्किंग के नीचे तीन फ्लोर हैं, जबकि सबसे ऊपर सरफेस की पार्किंग दोपहिया वाहनों के लिए रिजर्व है। यहां पर 161 कारें पार्क करने की जगह बनाई गई थी, लेकिन निगम के अनुसार दोपहिया वाहन चालकों को पार्किंग के लिए सरफेस पर जगह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरफेस पर 161 कारों की पार्किंग की जगह दोपहिया वाहनों के लिए रिजर्व करने से अब मल्टीलेवल पार्किंग में 764 कारें ही पार्क हो सकेंगी। अंडरग्राउंड की पहली मंजिल में 245, दूसरी मंजिल में 252 और तीसरी मंजिल में 267 कारें पार्क करने की क्षमता है। निगम के अनुसार दोपहिया वाहनों के लिए भी मासिक पास बनाया जाएगा।

उद्घाटन का विरोध न हो, इसलिए नहीं बंद की दोनों पार्किंग निगम ने मल्टीलेवल पार्किंग चलाने के लिए साहिब सिंह और इंपायर स्टोर की पार्किंग बंद करने का फैसला लिया है, लेकिन व्यापारियों के विरोध के कारण सोमवार को इसे बंद नहीं किया गया है। सोमवार शाम को उद्घाटन समारोह में कोई व्यापारी मल्टीलेवल पार्किंग का विरोध न करे, इसलिए इन दोनों मुख्य पार्किंग को बंद नहीं किया गया। चीफ इंजीनियर मुकेश आंनद का कहना है कि मंगलवार से दोनों पार्किंग बंद कर दी जाएंगी।

सुबह 8 से रात 11 बजे तक पार्क कर सकते हैं वाहन मल्टीलेवल पार्किंग में सुबह 8 से रात 11 बजे तक वाहन पार्क करने का समय तय किया गया है। मैक कंपनी की ओर से अभी पार्किंग चलाने के लिए कुल 29 कर्मचारी तैनात किए गए हैं। निगम के अनुसार जल्द ही मल्टीलेवल पार्किंग 24 घंटे के लिए शुरू की जाएगी।

पार्षदों के पास नहीं चलेंगे निगम की ओर से हर अधिकारी और पार्षदों को उनके वाहनों के लिए निशुल्क पार्किंग पास बांटे गए हैं, लेकिन ये पास मल्टीलेवल पार्किंग में नहीं चलेंगे। उन्हें भी पार्किंग के लिए शुल्क चुकाना होगा।


कामयाब होने के बाद चलाई जाएंगी अंडरग्राउंड पार्किंग निगम ने अब निर्णय लिया है कि मल्टीलेवल पार्किंग के कामयाब होने के बाद सेक्टर-17 की अंडरग्राउंड पार्किंग को भी चलाने का प्रयास किया जाएगा। मालूम हो कि अमर उजाला ने सोमवार के अंक में पहले से बनी अंडरग्राउंड पार्किंग की खस्ता हालत को प्रमुखता से प्रकाशित किया है। निगम के ज्वाइंट कमिश्नर वीरेंद्र चौधरी का कहना है कि सबसे पहले अंडरग्राउंड पार्किंग की हालत को सुधारा जाएगा। मल्टीलेवल में जब लोगों को वाहन पार्क करने की आदत पैदा हो जाएगी तो अंडरग्राउंड को भी चलाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed