{"_id":"6026e53c8ebc3ee9243f02cb","slug":"monthly-demand-from-taxi-driver-shot-on-complaint-chandigarh-news-pkl4037947145","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैक्सी चालक से मांगा मंथली, शिकायत करने पर चलाई गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टैक्सी चालक से मांगा मंथली, शिकायत करने पर चलाई गोली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। साढ़े चार महीने पहले टैक्सी स्टैंड से मंथली वसूली की शिकायत देने से गुस्साए युवकों ने एक युवक और उसकी मां पर जानलेवा हमला कर गोली चला दी। इसमें दोनों ने किसी तरह जान बचाकर मामले की सूचना पुलिस को दी। सेक्टर-36 थाना पुलिस ने मुन्ना उर्फ तबरेज, राशिद, शाजिद, सोमा, राहुल समेत 12 युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-52 निवासी सतनाम कौर ने बताया कि उनका बेटा बलबीर सिंह सेक्टर-43 व 32 के टैक्सी स्टैंड पर काम करता है। आरोप है कि बीते साल 30 सितंबर को कुछ बदमाशों ने फिरौती की मांग की थी। उनके बेटे बलबीर सिंह के पार्टनर विजय ने इसकी पुलिस को शिकायत दे दी। इससे गुस्साए आरोपियों ने दोनों की पिटाई कर दी थी। आरोपियों ने कहा था कि अगर सेक्टर-43 में काम करना है तो उसे मंथली देना पड़ेगा। इसके बाद से वह बलबीर सिंह को लगातार धमका रहे थे।
बीते 7 फरवरी को बलबीर सिंह सवारी लेने सेक्टर-32 की टैक्सी स्टैंड पर गया था। आरोप है कि इस दौरान वहां चार युवक पहले से मौजूद थे, जोकि लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैं। आरोपी गाड़ी में बलबीर सिंह का अपहरण करने लगे, लेकिन आसपास के लोगों के जमा होने पर वह उनके चंगुल से छूट गया। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह शाम करीब 6 बजे घर के बाहर खड़ी होकर बेटे का इंतजार कर रही थी। इसी बीच आरोपियों ने घर पर पत्थर बरसाए, गाड़ी में तोड़फोड़ की और उन दोनों पर जानलेवा हमला कर दिया। उनमें से एक युवक ने गोली भी चलाई, लेकिन वह बच गए। शिकायत पर जांच के बाद पुलिस ने अब आरोपियों के खिलाफ मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।