फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Punjab Monsoon 2024 Arrival Date IMD Yellow Alert Rain Forecast News in Hindi

Monsoon 2024: हरियाणा में 27 से 30 जून के बीच पहुंचेगा मानसून, पंजाब में 26 से बारिश संग बरसेगी राहत की फुहार

Sun, 23 Jun 2024 09:27 AM IST
नवीन दलाल अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: नवीन दलाल Updated Sun, 23 Jun 2024 09:27 AM IST
सार

Haryana and Punjab Monsoon Update: हरियाणा में सबसे गर्म शहर भिवानी रहा, जहां अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतर शहरों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है। वहीं, न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। 

विज्ञापन
Haryana Punjab Monsoon 2024 Arrival Date IMD Yellow Alert Rain Forecast News in Hindi
मौसम का हाल - फोटो : संवाद

विस्तार

गर्मी से परेशान लोगों को मानसून के लिए अभी छह से आठ दिन और इंतजार करना पड़ सकता है। मौसम विशेषज्ञ के मुताबिक हरियाणा में मानसून 27 से 30 जून के बीच कभी भी पहुंच सकता है। राज्य में 26 जून से हल्की बारिश शुरू होने के आसार हैं। मगर इससे पहले 24 और 25 जून को कुछ इलाकों में फिर से लू चलने के आसार हैं। इस दौरान तापमान भी 45 डिग्री तक पहुंच सकता है।

विज्ञापन


हरियाणा में पिछले दो दिन से लोगों को गर्मी से राहत मिली थी। कुछ शहरों में बारिश से लू का प्रकोप कम हुआ था और अधिकतर शहरों में तापमान भी 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया था। शनिवार को भी कुछ शहरों में बारिश रिकॉर्ड की गई। गुरुग्राम में 4 और मेवात में 12.5 एमएम बारिश रिकॉर्ड हुई। शनिवार को अधिकतम तापमान में औसत वृद्धि 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई।
विज्ञापन


राज्य में सबसे गर्म शहर भिवानी रहा, जहां अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतर शहरों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है। वहीं, न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। सभी शहरों में न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया है। रात में सबसे कम तापमान हिसार में 24.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 23 से 25 जून तक तापमान बढ़ेगा। 26 व 27 जून को कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। 28 से बारिश की तीव्रता में बढ़ोतरी हो सकती है। इसी दौरान मानसून की एंट्री होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाब में इस बार सामान्य से ज्यादा होगी बारिश

पंजाब में तीन दिन तीखी धूप के बाद प्री मानसून दस्तक देगा। इसके बाद 26 से तीन दिन के लिए सूबे के अधिकतर हिस्सों बारिश होने की संभावना है। वहीं, हिमाचल में 28 जून से मानसून के पहुंचने का पूर्वानुमान है, जिससे दो दिन पहले ही बारिश का दौर शुरू हो जाएगा। हालांकि, हरियाणा में 24 से 27 तक पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव देखे जा सकते हैं।

मौसम विभाग ने पंजाब में 26 से तीन दिन के लिए भविष्यवाणी की है। चंडीगढ़ केंद्र के डायरेक्टर एके सिंह के मुताबिक 26 प्री मानसून दस्तक देगा, जिस गति के साथ मानसून आगे बढ़ रहा है। इससे पूरी संभावना है कि इस महीने के अंत तक मानसून पंजाब में दस्तक दे सकता है। उन्होंने कहा कि इस बार मानसून की बारिश सामान्य से अधिक रहेगी। उन्होंने बताया कि बीते तीन वर्षों में भी मानसून अमूमन जून के अंत तक ही पंजाब में दस्तक देता रहा है। हालांकि, इस बार बीते वर्षों के मुकाबले अधिक बरसात होने की संभावना है।

पंजाब में दो दिन लू का यलो अलर्ट

मौसम विभाग ने सोमवार और मंगलवार को पंजाब के लिए हीट वेव का यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान पारे में दो से चार डिग्री तक की वृद्धि दर्ज की जा सकती है। उधर, शनिवार को भी पंजाब के अधिकतम तापमान में 3.1 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। अभी भी यह औसत से 3 डिग्री अधिक बना हुआ है। लू के प्रकोप के साथ लुधियाना सबसे गर्म है। यहां 42.9 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। वहीं, अमृतसर का अधिकतम तापमान 39.4, लुधियाना का 41.4, पटियाला का 40.4, बठिंडा का 34.0, गुरदासपुर का 40.0, फिरोजपुर का 38.8 डिग्री दर्ज किया गया।

हिमाचल में 2023 में सामान्य से चार दिन पहले आया था मानसून

वर्ष 2023 में सामान्य से चार दिन पहले 24 जून को मानसून हिमाचल पहुंचा था। हिमाचल प्रदेश के इतिहास में पहली बार 2023 के मानसून सीजन ने भारी तबाही मचाई। 24 जून से 6 अक्तूबर तक प्रदेश में 832 मिलीमीटर बारिश हुई थी।

रोहतांग में गिरे फाहे
रोहतांग। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के निचले इलाके में शनिवार को भी बारिश हुई है। रोहतांग के साथ ऊंची चोटियों में फाहे गिरने से ठंड पड़ गई है। कुल्लू में तीसरे दिन भी बारिश नहीं हुई है। आसमान में बादल के बावजूद बारिश नहीं होने से किसानों की उम्मीदों पर पानी फिर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed