फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Monsoon weakens in Punjab, light rain predicted in six days

Chandigarh News: पंजाब में कमजोर पड़ा मानसून, छह दिनों में हल्की बारिश की भविष्यवाणी

Sat, 13 Jul 2024 09:10 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2024 09:10 PM IST
विज्ञापन
Monsoon weakens in Punjab, light rain predicted in six days
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पटियाला। पंजाब में मानसून फिलहाल कमजोर पड़ गया है। विभाग ने भविष्यवाणी की है कि अगले छह दिन पंजाब में कुछ जगहों पर ही हल्की से मध्यम बारिश होगी। फिलहाल भारी बारिश की कोई संभावना नहीं है। मौसम विभाग के चंडीगढ़ केंद्र के वैज्ञानिक शिवइंद्र के मुताबिक बारिश के कम रहने के कारण आने वाले दिनों में तापमान में वृद्धि दर्ज की जाएगी, जिससे उमस भरी गर्मी और सताएगी। उधर, शनिवार को वृद्धि के साथ पारा 38.1 डिग्री पहुंच गया। तापमान में 4 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। हालांकि, यह अभी सामान्य के नजदीक बना हुआ है। पंजाब के न्यूनतम तापमान में 2.5 डिग्री की कमी दर्ज की गई। यह भी सामान्य के नजदीक बना है।

शनिवार को अमृतसर का अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री (सामान्य से 0.1 डिग्री नीचे), लुधियाना का 35.0 डिग्री, पटियाला का 36.6 डिग्री, पठानकोट का सबसे अधिक 38.1 डिग्री, बठिंडा का 35.9, फरीदकोट का 36.4, फिरोजपुर का 34.4 डिग्री दर्ज किया गया। उधर अमृतसर का न्यूनतम पारा 24.8 डिग्री (सामान्य से 0.5 डिग्री नीचे), लुधियाना का 25.9, पटियाला का 26.7, पठानकोट का 24.8, बठिंडा का 25.7, बरनाला का 25.9, फाजिल्का का सबसे कम 22.2 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed