फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Monsoon is going to be active again in Punjab from July 5

Punjab Weather: पांच जुलाई से दोबारा सक्रिय होगा मानसून, सूबे के ज्यादातर हिस्सों में होगी बारिश

Mon, 03 Jul 2023 08:36 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 03 Jul 2023 08:36 AM IST
सार

पंजाब के तापमान में रविवार को 0.8 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई, हालांकि अभी तापमान सामान्य के नजदीक है। सबसे अधिक 38.9 डिग्री के साथ फिरोजपुर सबसे गर्म रहा। मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक अगले पांच दिन कुछ जगहों पर तेज आंधी-तूफान आने की संभावना है। 

विज्ञापन
Monsoon is going to be active again in Punjab from July 5
पंजाब में दोबारा सक्रिय होगा मानसून - फोटो : फाइल

विस्तार

पंजाब में पांच जुलाई से मानसून दोबारा से सक्रिय होने जा रहा है। मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक सोमवार से अगले दो दिन भले ही कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश पड़े, लेकिन पांच व छह जुलाई को ज्यादातर हिस्सों में बारिश पड़ेगी। 
विज्ञापन


रविवार को भी तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। 0.8 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई, हालांकि अभी तापमान सामान्य के नजदीक है। सबसे अधिक 38.9 डिग्री के साथ फिरोजपुर सबसे गर्म रहा। विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक अगले पांच दिन कुछ जगहों पर तेज आंधी-तूफान आने की संभावना है। 
विज्ञापन


पंजाब के अन्य प्रमुख शहरों में अमृतसर का तापमान 37.2 डिग्री, लुधियाना का 36.7, पटियाला का 37.4, बठिंडा का 36.0, गुरदासपुर का 37.5, एसबीएस नगर का 34.9 डिग्री, बरनाला का 37.5 और रोपड़ का 35.8 डिग्री दर्ज किया गया। पंजाब में केवल दो-तीन जगहों पर सुबह साढ़े आठ बजे तक हल्की बारिश पड़ी। दिन में मौसम शुष्क रहा। जिसके चलते तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान में भी 0.5 डिग्री की वृद्धि देखने को मिली, लेकिन यह सामान्य के नजदीक बना रहा। सबसे कम 24.3 डिग्री का तापमान फतेहगढ़ साहिब का रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed