फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Monsoon in punjab weather update news n hindi

Punjab Mausam: प्रदेश को जल्द भिगोएगा मानसून, 28-29 जून को बरसात का यलो अलर्ट, भारी बारिश की संभावना

Wed, 26 Jun 2024 10:33 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 26 Jun 2024 10:33 AM IST
सार

मौसम विभाग के निदेशक एके सिंह ने बताया कि तीन व चार दिन के अंदर मानसून पंजाब में दस्तक दे देगा, जिससे प्रदेश में 28 व 29 जून को कुछ जगहों पर भारी बारिश भी होगी। इसके चलते बारिश का यलो अलर्ट जारी किया हुआ है। इससे तापमान में भी भारी गिरावट देखने को मिलेगी।

विज्ञापन
Monsoon in punjab weather update news n hindi
पंजाब में मानसून जल्द - फोटो : पीटीआई

विस्तार

पंजाब में तीन से चार दिन के अंदर मानसून दस्तक दे देगा। मौसम विभाग ने 28 व 29 जून को बारिश का यलो अलर्ट जारी कर दिया है। इस दौरान बिजली की चमक के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चलेंगी और कई जिलों में भारी बारिश भी होगी। 

विज्ञापन


30 जून और 1 जुलाई को भी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। प्रदेश के कुछ हिस्सों में सोमवार को हुई हल्की बारिश के बाद भी अधिकतम तापमान में 0.7 डिग्री गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि अब भी यह औसत से 4.4 डिग्री अधिक तापमान बना हुआ है। 
विज्ञापन


अमृतसर व लुधियाना में लू का प्रकोप जारी रहा। 44.5 डिग्री तापमान के साथ फरीदकोट सबसे गर्म रहा। मौसम विभाग ने बुधवार को भी लू का यलो अलर्ट जारी किया हुआ है, लेकिन इस दौरान कुछ जगहों पर हल्की बारिश होने की भविष्यवाणी भी की है और वीरवार को भी कुछ स्थानों पर बारिश जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को अमृतसर में अधिकतम तापमान 42.7 डिग्री, लुधियाना में 41.7, पटियाला में 39.7, पठानकोट में 41.4, बठिंडा में 42.8, गुरदासपुर में 43.5, समराला में 43.1 और रूपनगर में 39.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed