{"_id":"5d2ff0f88ebc3e6d007df6c7","slug":"monsoon-flood-in-ambala-after-heavy-rainfall-in-haryana","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हरियाणाः घग्गर और मारकंडा उफान पर, छत गिरने से दो मजदूरों की मौत, आगे ऐसा रहेगा मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणाः घग्गर और मारकंडा उफान पर, छत गिरने से दो मजदूरों की मौत, आगे ऐसा रहेगा मौसम
Thu, 18 Jul 2019 09:41 AM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Thu, 18 Jul 2019 09:41 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आषाढ़ में तरसाने वाले बदरा सावन की शुरुआत में ही हरियाणा पर मेहरबान हो गए। पिछले दो दिनों से उत्तर से लेकर दक्षिण और पश्चिम तक अच्छी बारिश दर्ज की गई। अभी तक प्रदेश में छितराई बारिश हो रही थी। करीब दो सप्ताह बाद इस सीजन में पहली बार पूरे प्रदेश में मानसून सक्रिय हुआ है। इससे पिछले दो दिन में 27 फीसदी बारिश की कमी पूरी हो गई।
हालांकि, अब भी 31 फीसदी कम बारिश हुई है। उधर, पहाड़ों में अच्छी बारिश से घग्गर-मारकंडा नदियां उफान पर हैं। वहीं, सोनीपत के कैलाना गांव में मुर्गी फार्म की छत गिरने से दो मजदूरों की मौत हो गई। कुरुक्षेत्र में मारकंडा नदी के उफान पर रहने से जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है। क्षेत्र के दर्जनों गांवों में बाढ़ जैसे हालात हैं।
कैथल में घग्गर का जल स्तर खतरे के निशान (24 फीट) से ऊपर पहुंच गया है। इससे कई गांवों में पानी घुस गया है। फतेहाबाद जिले में घग्गर नदी में दो दिन बाद पानी का जलस्तर बढ़ेगा। फिलहाल, चांदपुरा साइफन पर एक ही दिन में छह हजार क्यूसिक पानी बढ़ गया है। अंबाला के मुलाना में दादूपुर नलवी नहर का किनारा टूटने से सैकड़ों एकड़ फसल जलमग्न हो गई है।
विज्ञापन
सोनीपत में तीन दिन से बारिश हो रही है। झमाझम बारिश से नेशनल हाईवे चार घंटे तक 10 किलोमीटर लंबा जाम लग गया।

कहां कितनी बारिश (एमएम में)
शहर बारिश
अंबाला 95
सिरसा 65
हिसार 64.8
सोनीपत 56
जींद 54
बहादुरगढ़ 52
रोहतक 45.8
भिवानी 20
करनाल 4.4
कुरुक्षेत्र 5.0
झज्जर 9.0
अंबाला 95
सिरसा 65
हिसार 64.8
सोनीपत 56
जींद 54
बहादुरगढ़ 52
रोहतक 45.8
भिवानी 20
करनाल 4.4
कुरुक्षेत्र 5.0
झज्जर 9.0
आगे ऐसा रहेगा हरियाणा में मौसम
18 जुलाई - अच्छी बारिश की संभावना
19 जुलाई - सामान्य बारिश की उम्मीद
20 से 23 - मानसून कमजोर रहेगा
24 जुलाई - फिर से सक्रिय होगा
31 फीसदी अब भी कम बारिश
हरियाणा में 31 फीसदी कम बारिश हुई है। एक जून से अब तक प्रदेश में औसतन 129 एमएम बारिश होती है। इस बार देरी से आए और कमजोर रहे मानसून के कारण 89.6 एमएम बारिश ही हुई।
मौसम हुआ सुहावना, जोर पकड़ेगी बुवाई
बारिश से मौसम सुहावना हो गया। अधिकतर जिलों में अधिकतम तापमान 30 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। रोहतक में अधिकतम तापमान 34.9 और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इधर, अब बुवाई भी जोर पकड़ेगी।