फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Monsoon, flood in ambala after heavy rainfall in haryana

हरियाणाः घग्गर और मारकंडा उफान पर, छत गिरने से दो मजदूरों की मौत, आगे ऐसा रहेगा मौसम

Thu, 18 Jul 2019 09:41 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Thu, 18 Jul 2019 09:41 AM IST
विज्ञापन
Monsoon, flood in ambala after heavy rainfall in haryana
फाइल फोटो
आषाढ़ में तरसाने वाले बदरा सावन की शुरुआत में ही हरियाणा पर मेहरबान हो गए। पिछले दो दिनों से उत्तर से लेकर दक्षिण और पश्चिम तक अच्छी बारिश दर्ज की गई। अभी तक प्रदेश में छितराई बारिश हो रही थी। करीब दो सप्ताह बाद इस सीजन में पहली बार पूरे प्रदेश में मानसून सक्रिय हुआ है। इससे पिछले दो दिन में 27 फीसदी बारिश की कमी पूरी हो गई।
विज्ञापन


हालांकि, अब भी 31 फीसदी कम बारिश हुई है। उधर, पहाड़ों में अच्छी बारिश से घग्गर-मारकंडा नदियां उफान पर हैं। वहीं, सोनीपत के कैलाना गांव में मुर्गी फार्म की छत गिरने से दो मजदूरों की मौत हो गई। कुरुक्षेत्र में मारकंडा नदी के उफान पर रहने से जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है। क्षेत्र के दर्जनों गांवों में बाढ़ जैसे हालात हैं।
विज्ञापन


कैथल में घग्गर का जल स्तर खतरे के निशान (24 फीट) से ऊपर पहुंच गया है। इससे कई गांवों में पानी घुस गया है। फतेहाबाद जिले में घग्गर नदी में दो दिन बाद पानी का जलस्तर बढ़ेगा। फिलहाल, चांदपुरा साइफन पर एक ही दिन में छह हजार क्यूसिक पानी बढ़ गया है। अंबाला के मुलाना में दादूपुर नलवी नहर का किनारा टूटने से सैकड़ों एकड़ फसल जलमग्न हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोनीपत में तीन दिन से बारिश हो रही है। झमाझम बारिश से नेशनल हाईवे चार घंटे तक 10 किलोमीटर लंबा जाम लग गया।

कहां कितनी बारिश (एमएम में)

शहर         बारिश
अंबाला         95
सिरसा           65
हिसार         64.8
सोनीपत          56
जींद         54
बहादुरगढ़         52
रोहतक          45.8
भिवानी         20
करनाल         4.4
कुरुक्षेत्र          5.0
झज्जर         9.0

आगे ऐसा रहेगा हरियाणा में मौसम

18 जुलाई - अच्छी बारिश की संभावना
19 जुलाई - सामान्य बारिश की उम्मीद
20 से 23 - मानसून कमजोर रहेगा
24 जुलाई - फिर से सक्रिय होगा

31 फीसदी अब भी कम बारिश
हरियाणा में 31 फीसदी कम बारिश हुई है। एक जून से अब तक प्रदेश में औसतन 129 एमएम बारिश होती है। इस बार देरी से आए और कमजोर रहे मानसून के कारण 89.6 एमएम बारिश ही हुई।

मौसम हुआ सुहावना, जोर पकड़ेगी बुवाई
बारिश से मौसम सुहावना हो गया। अधिकतर जिलों में अधिकतम तापमान 30 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। रोहतक में अधिकतम तापमान 34.9 और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इधर, अब बुवाई भी जोर पकड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed