फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Monsoon bid farewell, less rainfall in eight districts.

Chandigarh News: मानसून की हुई विदाई, आठ जिलों में कम बरसा

Wed, 02 Oct 2024 09:02 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2024 09:02 PM IST
विज्ञापन
Monsoon bid farewell, less rainfall in eight districts.
सामान्य से पांच फीसदी कम दर्ज हुई बारिश
विज्ञापन

चंडीगढ़। हरियाणा से मानसून की विदाई बुधवार को हो गई। राज्य में 27 जून को मानसून ने दस्तक थी। जून, जुलाई, अगस्त और सितंबर में 409 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जो सामान्य से करीब पांच फीसदी कम है। पिछली बार मानसून की विदाई 30 सितंबर को हुई थी। मौसम विभाग के मुताबिक एक जिले में बहुत अधिक, तीन जिलों में अधिक, दस जिलों में सामान्य और आठ जिलों में कम बारिश दर्ज की गई है।

मौसम विभाग के मुताबिक सबसे कम बारिश करनाल में 38 एमएम, यमुनानगर में 31 एमएम, जींद में 26 एमएम, कैथल में 23 एमएम, अंबाला व रोहतक में 22 एमएम, हिसार में 21 एमएम और पंचकूला में 31 एमएम कम बारिश दर्ज की गई है। वहीं, सबसे अधिक बारिश नूंह में हुई है। यहां करीब 814.5 एमएम बारिश हुई, जो सामान्य से 70 फीसदी ज्यादा थी। मौसम के मुताबिक जून में 47 फीसदी, जुलाई में 42 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई, जबकि अगस्त में 26 एमएम और सितंबर में 37 फीसदी ज्यादा बारिश दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed